Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
2018 में राशि अनुसार पहने ये धातु, संवर जाएंगी आपकी किस्मत!

ज्योतिष शास्त्र में राशियों में ग्रहों के प्रभाव के लिए धातुओं का बहुत ही महत्व होता है। राशि अनुसार धातु पहनने से आप ग्रहों की विपरित प्रभाव से बच सकते है। इसके अलावा ये आपके शरीर के लिए भी अलग अलग कारणों के वजह से लाभकारी होता है।आज हम आपको बताएंगे कि इस साल 2018 में कौनसी धातु आपकी किस्मत चमकाएगी आज की जरूरतों को पूरा करने के लिए मेहनत के साथ साथ किस्मत का भी साथ होना जरूरी है।
ज्योतिष शास्त्र में भाग्य की रेखा बढ़ाने के लिए वैसे तो ढे़रो उपाय है, व्यक्ति चाहे तो अपने परिश्रम और किस्मत से बहुत कुछ पा सकता है।
इसलिए आज हम आपको ऐसे धातुओं के बारे में बता रहे है जो आपके किस्मत को बदलने बहुत साथ देंगे।

स्वर्ण
सोना कौनसी स्त्री या पुरुष को नहीं आकर्षित नहीं करता है, ये दुनिया की सारी धातुओं में सबसे ऊर्जावान धातु है। इस धातु का सीधा संबंध बृहस्पति से होता है। पाचन तंत्र, क्रोध और संयम पर ये सीधा असर डालता है। मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लिए ये धातु बहुत शुभ होती है। कन्या, मकर और कुंभ राशि के लिए ये धातु शुभ प्रभाव नहीं देती है।

तांबा
इस धातु का गुण जल और अग्नि का मिला जुला होता है. आमतौर पर औषधीय धातु है और इसका सीधा संबंध सूर्य और मंगल से होता है. त्वचा , रक्त प्रवाह और पाचन तंत्र पर इसका असर पड़ता है। मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये धातु विशेष अनुकूल होती है। मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए ये धातु अनुकूल नहीं होती।

लोहा
सारी धातुओं में सबसे ज्यादा रहष्यमयी धातु मानी जाती है. ये शनि देव की धातु मानी जाती है। रक्त प्रवाह, हडियो, बालो तथा कोशिकाओ पर इस धातु का असर ज्यादा पड़ता है। ये धातु मकर और कुंभ राशि के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल होती है। सिंह राशि के लिए ये धातु सबसे ज्यादा प्रतिकूल होती है।

स्टील
इसके गुण लोहे से काफी मिलते-जुलते है। लेकिन ये धातु राहु-केतु की धातु है। इसका संबंध दुर्घटनाओ, संचार और शक्ति से होता है। जिन लोगो को दुर्घटनाओ की, संचार की बीमारियों की या जीवन में उतार-चढ़ाव की समस्या हो ऐसे लोगो के लिए ये धातु अच्छे परिणाम देती है।

चांदी
चांदी को वैसे आयुर्वेद में दिमाग के लिए अमृत माना गया है। ये धातु बहुत शीतल और औषधीय प्रभाव युक्त होती है. इसका सीधा संबंध चंद्रमा से होता है। ये धातु शरीर मैं कफ और जल तत्व को नियंत्रित करती है। इसके अलावा ये धातु मन पर भी असर डालती है। वृष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लिए धातु शुभ होती है। मेष, सिंह, धनु और मकर राशि के लिए ये धातु बेहतर नहीं होती है।

पीतल
ये शुद्ध रूप से अग्नि तत्व की धातु है और इसमें कुछ अंश जल तत्व का पाया जाता है। इस धातु का संबंध बृहस्पति और चंद्रमा से होता है। इस धातु का असर शरीर के पीतल, त्वचा और आँखों पर पड़ता है। मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लिए ये धातु शुभ परिणाम देती है।

कांसा
ये एक मिश्रित धातु है. इसके अंदर भी औषधीय गुण पाये जाते है. ये बुध की धातु मानी जाती है, इसका त्वचा, वाणी और सौंदर्य पर प्रभाव पड़ता है। मिथुन और कन्या राशि के लिए ये धातु बहुत शुभ होती है। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लिए ये अच्छी नहीं मानी जाती है।

जस्ता
जस्ता अपने गुणों के लिए बहुत जाना जाता है। इस धातु को चंद्रमा का और कुछ शनि का अंश माना गया है। मुख्य रूप से राहु-केतु की धातु है. इस धातु का संबंध मन, संचार और अचानक उतर-चढ़ाव से होता है. जिन लोगो को राहू और केतु से संबंधित समश्याए हो उनके लिए इस धातु का प्रयोग बहुत शुभ होता है।



Click it and Unblock the Notifications
