Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
राशि अनुसार जानें किन चीज़ों से आपके चेहरे पर आती है खुशी
पॉजीटिविटी एक से दूसरे में फैलने वाली चीज़ होती है। एक पॉजीटिव वाइब ही कई तरह की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए काफी होती है। इसी तरह होती है खुशी जो एक जगह से दूसरी जगह अपने आप फैल जाती है। हर इंसान के लिए ऐसा कुछ ज़रूर होता है जिससे उसका मूड बदल जाए या जो उसे खुशी दे। आज हम आपको राशि अनुसार यही बताने जा रहे हैं कि वो क्या चीज़ है जो आपके चेहरे पर तुरंत मुस्कान ला सकती है।

मेष: 21 मार्च – 20 अप्रैल
मेष राशि वाले लोग ऊर्जा से भर होते हैं। इन्हें डांस करना, बॉक्सिंग, दौड़ लगाना और कोई कड़ा व्यायाम करना पसंद होता है। अगर ये दुखी हों तो ये चीज़ें इन्हें खुशी दे सकती है। इससे इनके मन को शांति और सुकून मिलता है। थकान में भी इन्हें गाना सुनना पसंद होता है।

वृषभ: 21 अप्रैल से 20 मई
वृषभ राशि के जातक पहले से ही शांत और बुद्धिमान होते हैं। ये कभी-कभी भौतिकवादी जीवन से दुखी हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें मसाज या बबल बाथ आराम दे सकता है। इसके अलावा लंबी नींद लेने से भी ये रिलैक्स महसूस करते हैं।

मिथुन: 21 मई से 20 जून
आपका दिमाग ऐसे वातावरण में खुश रहता है जहां पर दिमाग काम करता रहे। आपके लिए एक कोने में चुपचाप होकर बैठना सबसे ज़्यादा बोरिंग काम होता है। आपके लिए कोई किताब पढ़ना या अपने साथी के साथ बात करना बेहतर आइडिया है।

कर्क: 21 जून से 22 जुलाई
कर्क राशि के जातकों को दोस्तों के साथ हैंगआउट करना पसंद होता है। ये अपने साथी या जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताकर खुश हो जाते हैं। मेहमानों को घर बुलाकर उनकी खातिरदारी करने में भी इन्हें खुशी मिलती है।

सिंह: 23 जुलाई से 22 अगस्त
सिंह राशि वाले बाहर से सख्त दिल के दिखते हैं लेकिन कहीं ना कहीं इनके दिल को भी प्यार की तलाश होती है। बच्चों की तरह इन्हें भी मज़ाक करना बहुत पसंद होता है। इन्हें दोस्तों के साथ घूमना और बाहर खाना या शॉपिंग करना अच्छा लगता है। शॉपिंग से इन्हें बहुत जल्दी खुशी मिलती है।

कन्या: 23 अगस्त से 22 सितंबर
ये लोग क्रिएटिव एक्टिविटी से खुश रहते हैं। इन्हें बागवानी करने में भी मज़ा आता है। अपने साथी के लिए खाना बनाकर इनका मूड बहुत जल्दी ठीक हो जाता है। ये अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताकर ही खुश हो जाते हैं।

तुला: 23 सितंबर से 22 अक्टूबर
तुला राशि वाले अपने मूड को बेहतर करने के लिए कुछ ऐसा करते हैं जो ज़्यादा तड़क-भड़क वाला ना हो। किसी भी चीज़ को हैंडल करने में ये कम इमोशनल और ज़्यादा तर्कसंगत होते हैं। मेडिटेशन से इनके मन को चैन और सुकून मिलता है।

वृश्चिक: 23 अक्टबूर से 21 नवंबर
वृश्चिक राशि वाले बहुत रहस्यमयी होते हैं। ये अपने मन की बात तो बताते नहीं है और दूसरों के मन की बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। मूवी देखना या अपने किसी करीबी दोस्त से बात करना इनके मूड को बदल सकता है।

धनु: 22 नवंबर से 21 दिसंबर
मेष राशि वालों की तरह इन्हें भी एडवेंचर पसंद होता है। दोस्त या अकेले ही वॉक पर निकल जाने से इन्हें खुशी मिलती है। इन्हें अगल-अलग जगहें जैसे एम्यूज़मेंट पार्क या एडवेंचर ट्रिप वगैरह पर जाना पसंद होता है।

मकर: 22 दिसंबर से 19 जनवरी
मकर राशि के लोगों को संयोजित जीवन पसंद होता है। अनियंत्रित और अनियोजित चीज़ें इन्हें उदास कर देती हैं। अगर आप इन्हें खुश रखना चाहते हैं तो कुछ पहले से ही प्लान करके चलें। इन्हें आप शॉपिंग या एडवेंचर पर ले जाकर खुश कर सकते हैं।

कुंभ: 20 जनवरी से 18 फरवरी
कुंभ राशि वाले अच्छी और सही बातों के लिए लड़ना जानते हैं। किसी की मदद करके इन्हें खुशी मिलती है। दोस्तों, पड़ोसी या किसी भी इंसान की मदद करके इनका मूड बेहतर हो जाता है।

मीन: 19 फरवरी से 20 मार्च
मीन राशि वाले बहुत एक्टिव होते हैं और ये अपने काम को पूरी शिद्दत से पूरा करते हैं। इस वजह से ये जल्दी थक भी जाते हैं। इन्हें सबसे पहले अच्छी नींद लेनी चाहिए। इससे इनका मूड बेहतर हो पाता है।



Click it and Unblock the Notifications
