Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रोमांस और धन-वैभव का कारक ग्रह शुक्र करेगा वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें आपको इससे कितना होगा लाभ
शुक्र ग्रह तुला राशि से निकल कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह का ये राशि परिवर्तन 11 दिसंबर, 2020 (शुक्रवार) के दिन होगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख सुविधा, रोमांस, रिलेशनशिप का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह 4 जनवरी 2021 तक वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानते हैं 11 दिसंबर को शुक्र ग्रह के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों पर किस तरह का असर देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं रहेगी। इस दौरान आपको अपने खान-पान के साथ योग और व्यायाम पर भी ध्यान देने की जरुरत है। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। आपकी सेहत में सुधार आएगा। लोगों के बीच आपका रुतबा बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर बनी रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए ये समय बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है। आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए ये समय उत्तम है। इस दौरान आप अपने शत्रु पक्ष से थोड़ा सावधान रहें।

मिथुन राशि
शुक्र ग्रह के गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अचानक आपके खर्चों में वृद्धि हो जाएगी और इससे आपका बजट गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन के लिए ये समय उत्तम रहेगा। आप दोनों के बीच संबंध प्रगाढ़ होगा।

कर्क राशि
रिलेशनशिप के मामले में ये समय कर्क राशि के लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। आपका प्रेम जीवन बहुत खूबसूरत रहेगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आप अपने अंदर छिपे किसी हुनर पर काम कर सकते हैं। आप मानसिक रूप से काफी प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि
शुक्र के गोचर से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। आपके जीवन में सुख सुविधाएं बढेंगी। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। कामकाज के क्षेत्र में भी आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। बस अपने काम पर फोकस बनाए रखें। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है।

कन्या राशि
आप परिवार के सदस्यों की आर्थिक मदद करेंगे। इस दौरान आप खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। मानसिक तौर पर भी आप स्वयं को अच्छी अवस्था में देखेंगे। भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों के साथ किसी भी तरह के झगड़े में न पड़ें, आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ उचित व्यवहार रखें।

तुला राशि
इस दौरान आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगी। यदि परिवार में लंबे समय से कोई अनबन चल रही थी तो इस दौरान उसमें सुधार आएगा। आप परिवार के लिए कुछ कड़े कदम उठा सकते हैं। इस दौरान आप धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार के लिए आपका उठाया कदम सफल रहेगा।

वृश्चिक राशि
आप भौतिक सुख सुविधा की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। आप अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए कुछ प्रयास करेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके दांपत्य जीवन के लिए बेहद रोमांटिक रहेगा। इस दौरान आप दोनों को साथ में वक्त बिताने के लिए पर्याप्त मौके मिलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत कि तरफ ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि
इस राशि के लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वो आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। अनचाहे खर्चे होने कि संभावना है और इससे आपके बजट पर भारी असर पड़ेगा। अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। सेहत में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस दौरान आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें।

मकर राशि
इस दौरान आपकी आमदनी में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिलेगा। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लंबे समय से जो प्रयास कर रहे थे वो इस दौरान पूरा होने कि प्रबल संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध से जुड़े जातकों का जीवन सुखमय रहेगा। रिश्ते में चल रहा तनाव दूर होगा और प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कामकाज से जुड़े जातकों को वरिष्ठों से व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय अत्यंत लाभकारी रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आपकी तरक्की भी हो सकती है। सुख सुविधा की चीजों का उपभोग करेंगे। मगर दफ्तर में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और सभी के बीच अपनेपन का एहसास होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय गुजरेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपकी आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा। मगर इस अवधि में आपके किसी परिवार के सदस्य को शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। भाई-बहनों से निकटता बढ़ेगी और रिश्ता मजबूत होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापार में आपको लाभ मिल सकता है। इस दौरान सेहत के प्रति सतर्क रहें। आपकी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
