Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जाने क्या कहती है आपकी राशि आपके कॅरियर को लेकर..
दुनिया का हर एक व्यक्ति सफलता की सीढ़ी चढ़ना चाहता है। हर कोई सुखी जीवन व्यतीत करना चाहता है और ऐसा हो भी क्यों ना। इस संसार का नियम ही है जो सफल होते है दुनिया उसी की होती है। यदि आपको आपके भविष्य की जानकारी हासिल हो जाए तो सफलता पाना आपके लिए और भी आसान हो जाएगाऔर इसमें आपकी मदद करता है ज्योतिशास्त्र।
आप जिस भी राशि के जातक है आपके ग्रह नक्षत्र आपके जीवन से जुडी हर एक छोटी बड़ी बात का खुलासा करते है। अगर आप नौकरी/व्यवसाय का चयन अपने राशि के अनुसार करेंगे तो सफलता ज़रूर आपके कदम चूमेगी। आज अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस तरह अपनी राशि के अनुसार कॅरियर का चुनाव करके आप कामयाबी पा सकते है।
आइए जानते है, किस राशि के जातक को कौन सा व्यवसाय या नौकरी करनी चाहिए।

मेष:
इस राशि का स्वामी मंगल होता है जो की साहस और ऊर्जा का कारक होता है। इस राशि के जातक उत्साह और उमंग से भरपूर होते है और इनमे कुछ कर दिखाने का ज़ज्बा होता है। मेष राशि वालों को सेना, वकालत, चिकित्सक, सरकारी नौकरी, राजनीति, मैनेजमेंट तथा कम्प्यूटर के क्षेत्र में काम करने से सफलता मिलती है।

वृष:
इस राशि के जातकों के हाथ में ही उनकी किस्मत होती है। ये कला प्रेमी होते है इसलिए इन्हे कला, विलासिता की वस्तुएँ, पेंटिंग, गायक, नृत्य, संगीत, सिनेमा, अभिनय, फैशन आदि क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। यह एक अच्छे बावर्ची भी बन सकते है। इस राशि का स्वामी शुक्र दाम्पत्य जीवन, यश और वैभव का कारक होता है।

मिथुन:
इस राशि के जातकों को खाली बैठना बिलकुल नहीं पसंद होता और ये मेहनत करने में भी आगे होते है। मिथुन राशि वालों को बैंकिंग, लिपिक, लेखन, मीडिया रिपोर्टर, संपादन के क्षेत्र में भारी सफलता मिलती है। इस राशि का स्वामी बुध है जो बुद्धि का करक होता है।

कर्क:
कर्क राशि वाले बड़े ही सकारात्मक विचार के होते है। इनका अपना एक अलग ही अंदाज़ होता है। यह शिक्षण या सामाजिक कार्यकर्ता के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करते है। इसके अलावा इस राशि के जातक जल या कांच से सम्बंधित कार्यो में भी सफलता पाते है जैसे शील पेय, लांडरी, नाविक आदि। कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा मन का कारक होता है।

सिंह:
इस राशि के जातक जोश और उत्साह से भरे होते है और इनकी यही खासियत इन्हे सफलता दिलाती है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है इस राशि वालों का क्रोध भी सूर्य के समान तेज़ होता है। इन्हे राजनीती, प्रशासनिक, अधिकारी वर्ग, शासकीय, औषधि, स्टाक एक्सचेंज कपड़ा, काग़ज़, स्टेशनरी, फल से जुड़े कामों में लाभ मिलता है।

कन्या:
कन्या राशि वालों को वायु, शिक्षक, पत्रकार, लेखक, संपादक, डॉक्टर, शोधकर्ता, खुदरा, विक्रेता, कलाकार, नोटरी, कम्प्यूटर आदि क्षेत्रों में करियर बनाने से सफलता मिलती है। इस राशि का स्वामी भी बुध होता है। कन्या राशि के जातक हर काम को मन लगाकर करते है और उसे अधूरा कभी नहीं छोड़ते।

तुला:
तुला राशि वाले जातक बड़े ही अच्छे वक्ता होते है और इनका एक कलात्मक अंदाज़ भी होता है। यह राजनीति, बैंक क्लर्क, टाइपिस्ट, लेखक, ट्रेवल एजेंट, पत्रकार, मार्केटिंग जैसे क्षेत्र में नाम कमा सकते है। इस राशि का स्वामी शुक्र होता है, जो काम शास्त्र, सुंदरता और ऐशवर्य का प्रतिक होता है।

वृश्चिक:
इस राशि के जातक बड़े ही तेज़ दिमाग वाले होते है। अपनी बुद्धि से नामुमकिन को भी मुमकिन कर देते है। इसीलिए इस राशि वाले लोग डॉक्टर, वकील, वैज्ञानिक, जासूस, इंजीनियर, मार्केटिंग, देश सेवा जैसे क्षेत्रों में सफलता पा सकते है। इस राशि का स्वामी मंगल होता है जो ऊर्जा और साहस का कारक माना जाता है।

धनु:
धनु राशि वाले बहुत ही ऊर्जावान होते है। यह घूमने फिरने के बड़े ही शौक़ीन होते है साथ ये अपने कॅरियर को लेकर भी बड़े ही गंभीर रहते है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए अध्यापन, लेखक, संपादक, शिक्षा विभाग, कानून, वकालत, लेखन, कार्य, क्लर्क, उपदेशक, दार्शनिक, धर्म सुधारक, प्रकाशन, दलाल, आयात-निर्यात, बैंक आदि क्षेत्र लाभकारी है। इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है जो सुख और ज्ञान का करक होता है।

मकर:
इस राशि के जातक किसी भी कार्य को करने में सक्षम होते है। इनके लिए इनका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इन्हे बैंक, संपादक, बीमा विभाग, बिजली, मशीनरी, ठेकेदारी, रेडीमेड कपड़ा, राजनीतिक, खिलौना,क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। मकर राशि का स्वामी शनि होता है जो यात्रा, शास्त्र, नीलम, शिल्प आदि का कारक होता है।

कुम्भ:
इस राशि के जातक विज्ञान के क्षेत्र में सफलता हासिल करते है क्योंकि इन्हे तकनीक और उपकरणों से जुडी चीज़ें बहुत ही पसंद होती है। इसके अलावा शिक्षण कार्य, ज्योति-तांत्रिक, चिकित्सकीय, कम्प्यूटर, ठेकेदारी आदि क्षेत्र में भी इन्हे सफलता मिलेगी। इस राशि का स्वामी भी शनि होता है।

मीन:
इस राशि वाले बड़े ही जोशीले और कलात्मक होते है। कला के क्षेत्र में यह बहुत ही माहिर माने जाते है। इसके अलावा इन्हे नर्स, डॉक्टर, लेखन, सम्पादन, अध्यापन, पानी, शेयर, मछली, कमीशन, एजेंट, कोरियोग्राफी के क्षेत्र में भी कामयाबी मिल सकती है। इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है।



Click it and Unblock the Notifications
