Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सरसों के तेल से बॉडी मसाज
किचन में इस्तमाल होने वाला सरसों का तेल ना केवल भोजन बनाने में प्रयोग होता है, बल्कि इससे ग्लोइंग त्वचा और मजबूत बाल भी हांसिल किये जा सकते हैं। कई लोग तो सरसों के तेल से अपनी मसाज भी करते हैं, ऐसा करने से शरीर को आराम मिलता है और त्वचा भी चमकदार बन जाती है। आइये जानते हैं सरसों के तेल से मालिश करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
सरसों के तेल का फायदा-
1. क्लीजिंग- अपने चेहरे की हफ्ते में दो बार सरसों के तेल से मसाज करें, इससे चेहरे की सारी गंदगी और धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी। तेल को गर्दन, पांव और घुटनों पर हल्के से लगाएं और मालिश करें। सरसों के तेल को किसी अन्य चीज के साथ बिल्कुल ना मिक्स करें। इसे बस गरम करें और बॉडी पेन तथा ठंड से राहत पाएं।

2. मॉइस्चोराइजर- अगर आपका शरीर रुखा है तो आप अपने शरीर की रोजाना सरसों के तेल से मालिश करें। इसी के साथ आप अपने फेस पैक में इस तेल की कुछ बूंदे डाल कर ग्लोइंग चेहरा पा सकती हैं। या फिर खाली सरसों का ही तेल ले कर अपने चेहरे और गर्दन पर दो-तीन मिनट के लिये गोलाई में मालिश करें। फिर इसे 10 मिनट तक के लिये ऐसे ही रखें और फिर फेस वॉश से चेहरे धो लें।
3. बालों को लंबा करे- सरसों का तेल ना केवल स्किन के लिये अच्छा होता है बल्कि बालों पर भी इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। रोजाना सरसों के तेल से सिर की मसाज करने पर सिरदर्द दूर होता है और बाल की जड़ भी मजबूत होती है। अगर आपको इसकी महक नहीं अच्छी लगती है तो आप इसे बादा या आंवले के तेल के साथ मिक्स कर के लगा सकती हैं।
4. चमकदार त्वचा- क्या आप ग्लोइंग और साफ त्वचा चाहिये? तो इसको जवाब सरसों का तेल है। सरसों के तेल में बेसन, दही और नींबू की कुछ बूंद मिलाइये। इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाइये और 10-15 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। टैन और डार्क स्पॉट हटाने के लिये इसे हफ्ते में तीन बार जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
