Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पैर को सुंदर बनाने के लिए सुझाव
आपको सुंदर बनाने में आपके पैरों का सुंदर होना बहुत जरुरी है। पतले और आकर्षक पैर हर लड़की की चाह होती है। लेकिन देखा गया है हम में से कई लड़कियां अपने पैरों का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखती हैं। पर क्या आपको पता है कि आपके पूरे शरीर का भार आपके पैरों पर आता है जिससे उन पर दबाव पड़ता है और वे खराब और थकान भरे जैसे दिखाई देने लगते हैं।
तो अगर आपको सुंदर और आकर्षक पैर चाहिये तो आप हमारे दिये हुए कुछ आसान से सुझाव आजमाइये और देखिये कि आपके पैर कितने खूबसूरत लगने लगते हैं।

आजमाइये यह टिप्स
1. खूब सारा पानी पिये- अगर आपको सुंदर पैर चाहिये तो रोजाना 8 गिलास पानी पीना शुरु कर दीजिये। पानी पीने से आपका शरीर तर हो जाएगा और त्वचा में चमक आ जाएगी जिससे शरीर सुंदर लगने लगेगा।
2. सुंदर पैर के लिये आहार- सिट्रस फ्रूट जैसे संतरा, कीवि, स्ट्रॉबेरी आदि अपनी डाइट में शामिल करना चाहिये। इनसे आपको सुंदर पैर मिलेगे और पैरों का ब्लड सकुर्लेशन भी बना रहेगा। इसी तरह से ओमेगा 3 फैटी एसिड भी लेना चाहिये जो कि अखरोठ, अवाकोडा और साल्मन मछली में मिलता है।
3. सैच्युरेटेड फैट ना खाएं- तला-भुना और मसालेदार खाना बंद कर दीजिये। इन्हें खाने से पैरों में सूजन पैदा होने लगती है जिससे पैर फूल जाते हैं।
4. पैरों को आराम दें- जैसे ही आप रात को सोने के लिये बेड पर जाएं तो अपने पैरों को दीवार से लगा कर खडा़ करें और कुछ देर के लिये इसी अवस्था में रहें। इससे पैरों को आराम मिलेगा और वे स्वस्थ्य रहेगे।
5. विटामिन ई लोशन- अपने पैरों पर विटामिन ई लोशन लगा कर उससे ऊपर की ओर मसाज कीजिये। साथ ही धूप में जाने से पहले अपने पैरों पर सनस्क्रीन लगाना ना भूले।
6. आरामदायक जूते पहने- हील वाली सैंडल हमेशा पहनने से कमर दर्द और पैर दर्द होने शुरु हो जाते हैं तो इसलिये हमेशा ऐसे जूते चप्पल पहने जो आरामदायक हो।



Click it and Unblock the Notifications
