Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अब घर पर ही पाइये काले घुटनों से निजात
काले घुटने कहीं ना कहीं बुरा प्रभाव छोड़ती हैं। जिस तरह से आप अपने हाथ और पैर की वैक्सिंग करती हैं तो उसी तरह से अपने घुटनों को भी केयर की जरुरत पड़ती है। यहां पर कुछ असरदार तरीके दिये हुए हैं जिससे आप अपने पैरों के घुटनों को साफ-सुथरा कर सकती हैं।
अगर आप ने अपने पैरों के घुटनों को साफ ना किया तो यह दिन पर दिन और ज्यादा काले होते जाएंगे और इन पर सख्त मैल जम जाएगी तो आसानी से नहीं छूटेगी। काले घुटनो को साफ करने के लिये पार्लर जाने की जरुरत नहीं है बल्कि घर पर ही आप उन्हें कुछ प्राकृतिक चीजों से साफ कर सकती हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में! ऐसे पाएं साफ और सफेद घुटने

हाइड्रोजन पैराऑक्साइड
डाइल्यूट किये हाइड्रोजन पैराऑक्साइड में कॉटन बॉल भिगोइये। फिर कॉटन बॉल से घुटनों की 10 से 15 मिनट तक के लिये मसाज करें। जो त्वचा काली पड़ चुकी होगी वह मृत्य त्वचा बन कर निकल जाएगी।

नारियल तेल
काले पड़ी त्वचा को नारियल तेल से रोजाना मसाज करें। लेकिन उससे पहले पैरों को अच्छी तरह से साबुन से साफ कर लें। डार्क स्पॉट धीरे धीरे सफेद होना शुरु हो जाएगी।

ताजा नींबू
नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट होता है, जिसे घुटनों पर रगड़ने से डार्क त्वचा ब्लीच होने लगेगी। जब नींबू का रस सूख जाए तब उसे साधारण पानी से धो लें। इसे हफ्ते में रोज प्रयोग करें।

पिसा बादाम
काले घुटनों पर पिसा हुआ बादाम पेस्ट लगाएं। इससे लगभग 15 मिनट तक के लिये मसाज करें और फिर पानी से पैरों को धो लें।

विटामिन ई वाले आहार
अपनी डाइट में विटामिन ई वाले आहार खाएं। इससे काले स्पॉट साफ हो जाएंगे।

प्यूमिक स्टोन
बाजार में प्यूमिक स्टोन काफी आसानी से मिल जाता है। इसे रोजाना नहाते वक्त अपने घुटनों पर हल्के हल्के रगड़े और फिर अच्छे से नहा लें। आपकी डेड स्किन साफ हो जाएगी।

हल्दी पावडर का प्रयोग
हल्दी पावडर, दूध और कुछ बूंद तुलसी की पत्ती का रस मिला कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को रात में अपने घुटनों पर लगाएं। इस पेस्ट को लगभग 5 घंटे पैरों में लगा रहने दें और फिर इसे सुबह ठंडे पानी से धो लें। ऐसा पूरा एक हफ्ते तक करें।

कॉस्मेटिक उपचार
विटामिन ई युक्त क्रीम या तेल का प्रयोग कर आप डार्क स्किन से छुटकारा पा सकती हैं।

सनस्क्रीन लोशन
सनस्क्रीन लोशन जिसका एसपीएफ 15 से ज्यादा हो, उसे प्रयोग करें। घर से निकलने के 30 मिनट पहले इसे लगाएं।

ब्लीच
चेहरे पर लगाई जाने वाली ब्लीच क्रीम का प्रयोग करें। पर इसका प्रयोग ज्यादा नहीं करना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
