Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कच्चे पपीते से पाइये अनचाहे बालों से मुक्ती
शरीर और होंठो के ऊपर जब अनचाहे बाल निकलते हैं तो यह कई महिलाओं के लिये शर्मसार कर देने वाली बात बन जाती है। कई महिलाओं को वैक्सिंग और शेविंग करने में आलस आता है या फिर समय ना होने की वजह से वह उस पर ध्यान नहीं दे पाती। लेकिन अब इस बात को इतना तूल देने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब कुछ घरेलू नुस्खों से ही आप अनचाहे बालों से मुक्ती पा सकती हैं। इस मामले में कच्चा पपीता काफी अच्छा माना जाता है, आइये जानते हैं कैसे-
किस तरह काम करता है कच्चा पपीता
कच्चे पपीते में एंजाइम होता है, जिसे रेगुलर त्वचा पर लगाने से बाल की जड़ कमजोर पड़ जाती है और धीरे धीरे बाल आना बंद हो जाते हैं। पपीते के अंदर पाया जाने वाला कम्पोनेंट हेयर रिमूवल क्रीम में भी डाला जाता है। यहां दो प्रकार के पैक दिये जा रहे हैं जिसे आप अनचाहे बालों को निकालने के लिये प्रयोग कर सकती हैं। READ: पपीता के लाजवाब ब्यूटी टिप्स

कच्चा पपीता और हल्दी
पपीते के अलावा हल्दी भी अनचाहे बाल और संक्रमण से बचाती है। इस पैक को बनाने के लिये कच्चे पपीते के कुछ टुकडे़ काटे और उसका पेस्ट बना लें। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी डालें। इस पेस्ट को उस जगह लगाएं जहां के बालों को निकालना हो। जब पैक सूख जाए तब इसे स्क्रब कर के निकाल दें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये ऐसा हफ्ते में एक बार जरुर करें।

कच्चा पपीता, हल्दी, बेसन और ऐलो वेरा
इस पैक को बनाने के लिये कच्चे पपीते के कुछ टुकडे़ ले कर पीस लें। फिर इसमें अलो वेरा का पल्प, 1 चुटकी हल्दी और बेसन मिक्स करें। इस पेस्ट को लगाएं और सूखने दें। फिर इसे स्क्रब कर के निकालें। इससे आपको काफी अच्छा लाभ होगा। READ: कच्चे पपीते के स्वास्थ्य लाभ

सावधानी: अगर आपको किसी भी सामग्री से एलर्जी होती है तो, उसका प्रयोग ना करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि घरेलू नुस्खे एक बार में काम नहीं करते इसलिये इन्हें लगातार आजमाना पड़ता है। इस पैक को हफ्ते में एक बार जरुर लगाएं, आपको इसका रिजल्ट जल्द देखने को मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
