Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डिटर्जेंट से होने वाली एलर्जी के लक्षण और बचाव
रोजाना कपडे़ धो कर अगर आपके हाथों या शरीर के अन्य भागों पर लाल चकत्ते या खुजली मचने लगती है तो, इसका साफ मतलब है कि आपको डिटर्जेंट एलर्जी हो गई है। अब आप कपडे़ धोना तो बंद नहीं कर सकती इसलिये इससे बचाव के उपायों के बारे में जान लीजिये।
READ: एलर्जी पैदा करने वाले 10 सामान्य कारण
कपड़े धोते वक्त दस्तानो का प्रयोग कर के भी एलर्जी से बचा जा सकता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा खुशबूदार या कैमिकल से भरे डिटर्जेंट खरीदने से बचें।
कपड़ों को जितना हो सके उतनी बार साफ पानी से धोएं नहीं तो एलर्जी होने के काफी चांस हैं। अब आइये जानते हैं हम डिटर्जेंट एलर्जी से कैसे बच सकते हैं तथा इसके उपचार क्या हैं।
READ: दूध से होने वाली एलर्जी के लिए 10 घरेलू उपचार

डिटर्जेंट से होने वाले लक्षण
डिटर्जेंट से होने वाले लक्षणों में सबसे पहले चकत्ते या पित्ती दिखाई देते हैं। दूसरे लक्षणों में छींक, कफ या आंखों में पानी आना होता है। त्वचा में कसाव या फिर खुजली भी देखने को मिलती है। कुछ लोगों को सांस और अस्थमा के लक्षण जैसे हांफना या घबराहट की शिकायत भी हो सकती है।
एलर्जी के रिएक्शन से कैसे बचें?
- ऐसे डिटर्जेंट का प्रयोग करें जिससे एलर्जी ना हो हो।
- कपडे़ धोने के लिये कम से कम डिटर्जेंट का प्रयोग करें।
- कपड़ों को एक बार डिटर्जेंट से धोने के बाद, उसे बार बार साफ पानी से धोएं जिससे डिटर्जेंट का नामो निशान मिट जाए।
- कपड़ों को आखिर में सिरके या वॉशिंग सोडे से एक बार जरुर धो लें।
- सेंट या खुशबू वाले डिटर्जेंट से बचना चाहिये ।
डिटर्जेंट एलर्जी के लिए उपचार
- एलर्जी की पहचान डॉक्टर ब्लड टेस्ट दृारा करेगा। अगर इससे भी पता नहीं चलता है तो स्किन पैच एलर्जी टेस्ट किया जाता है।
- चकत्तों पे आई सूजन को कोर्टीकोस्टेरोइड मलहम के द्वारा कम किया जा सकता है। इससे काफी आराम मिलता है।
- आपको ज्यादा कैमिकल वाले डिटर्जेंट का प्रयोग ना कर के नेचुरल प्रोडक्ट्स का उपयोग करना चाहिये जिससे धीरे धीरे एलर्जी की समस्या समाप्त हो जाए।
- एलर्जी के चकत्तों को कम करने के लिये बर्फ से सिखाई करें।
- नेजल ड्राप या स्प्रे भी लाभ पहुँचा सकते हैं ।
- अगर 2-3 हफ्तों में एलर्जी कम नहीं होती है तो, डॉक्टर के पास जाने में ना घबराएं।



Click it and Unblock the Notifications
