Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पैरों में होने वाले दर्द का कारण और उपचार
हमें अक्सर पैरों में दर्द होने लगता है। पैरों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे- अंदर गहरी चोट होना, किसी प्रकार का संक्रमण हो जाना, नाखून का पकना आदि। कई बार शरीर की हड्डियां कमजोर होने से भी पैरों में दर्द होता रहता है। अगर आपको आएं दिन पैरों में दर्द होता है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर शरीर में एनर्जी न हो, ऐसे में भी पैरों में दर्द होना काफी स्वाभाविक है।
हाई हील पहनने के बावजूद भी नहीं होगा पैरों में दर्द: टिप्स
पैरों के दर्द को दूर करने के उपाय:
1. ठंडे पानी से अपने पैरों को धो लें। चाहें तो 15 मिनट तक भिगोकर भी रख सकते हैं।
2. ठंडे पानी से पैरों को धुलने के बाद गर्म पानी से पैरों को सेंक दें। पानी हल्का गुनगुना होना चाहिए।

3. अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके पैर में किसी प्रकार का संक्रमण है तो आप गुनगुने पानी में नमक डालकर पैरों की सिकाई करें। इससे पैरों में होने वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं।
4. अगर आप खरीद सकते हैं तो पिपरमेंट ऑयल या रोजमेरी ऑयल खरीदकर उससे पैरों की मालिश करें। वैसे लैवेंडर ऑयल भी मददगार होता है। पैरों के लिये तरह-तरह के पेडीक्योर
5. गर्म पानी में ऑयल की बूंद डालकर सेंक लें। पैरों को पैडीक्योर करें और फिर क्रीम लगाकर रिलेक्स करें।
6. कई बार पैरों में ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से न होने की वजह से भी पैरों में दर्द होने लगता है। इसलिए पैरों की हल्की मसाज दें, इससे भी दर्द चला जाता है।

फुट मसाज: पैरों के दर्द को दूर करने में फुट मसाज बहुत कारगर होती है। टेनिस बॉल या रोलिंग पिन से आप फुट मसाज कर सकते हैं। इससे काफी राहत मिलती है। पैरों के दर्द से राहत पाने के कुछ और तरीके निम्न प्रकार हैं:
1. लैवेंडर ऑयल को दो चम्मच लें, इसमें ऑलिव ऑयल मिक्स करें और पैरों पर लगाएं। सर्कुलर मोशन में मसाज करें। आराम मिलेगा।
2. लौंग के तेल को तिल के तेल के साथ मिलाकर पैरों में लगाएं। इससे पैरों की खुजली दूर होगी।

कुछ अन्य बातों का रखें ख्याल:
- एक्युप्रेशर वाली चप्पलें पहनें।
- हर दिन साफ मोजे पहनें।
- पैरों को नियमित रूप से पैडीक्योर करवाएं।
- पैरों को धुलने के लिए एंटी-बैक्टीरियल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
