Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
टैटू बनवाने के बाद किस तरह रखें त्वचा का ख्याल
टैटू बनवाना हर किसी को पसंद आता है लेकिन उस प्रक्रिया को करवाने में दर्द और उसके बाद उसकी देखभाल करना थोड़ा खटकता है। कई बार आपने कुछ ऐसे लोगों को देखा होगा जो टैटू बनवाने के बाद मुश्किल में पड़ गए, क्योंकि उनका टैटू पक गया या फिर उसमें किसी प्रकार का संक्रमण हो गया था।
टैटू गुदवाने के बाद 90 प्रतिशत लोगों को उस जगह पर लाल रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं। जरूरी नहीं कि आप त्वचा ही नाजुक हो या आपको रंग से एलर्जी हो, कई बार लापरवाही की वजह से भी ऐसा हो जाता है।
उदाहरण से समझें कि अगर आप कलरफुल टैटू बनवाते हैं और उसके बाद उस रंग को लेकर परहेज नहीं करते हैं, कुछ भी क्रीम या साबुन लगा लेते हैं तो उसमें संक्रमण होने की संभावना रहती है।
भूल कर भी ना बनवाएं ऐसे टैटू अपने शरीर पर
आज बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप टैटू बनवाने के बाद किस प्रकार देखभाल करें और अपनी त्वचा को स्वस्थ बनाएं रखें, ताकि उसमें कोई संक्रमण न होने पाएं।

1. किस प्रकार के साबुन का इस्तेमाल करें -
टैटू गुदवाने के बाद इस बात का विशेष ख्याल रखें कि अगले कुछ समय तक आपको किस प्रकार के साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए बेहतर रहेगा कि डर्मेटोलॉजिस्ट से ही बात कर लें। टैटू एक प्रकार का खुला घाव होता है ऐसे में उस पर हर प्रकार के साबुन का इस्तेमाल करना हानिकारक होता है। ऐसे साबुन का इस्तेमाल करना आवश्यक होता है कि बैक्टीरिया से बचाव हो।

2. पोंछे नहीं -
नहाने के बाद टैटू वाली स्कीन को कसकर पोंछे नहीं। इससे जलन या खुजली हो सकती है। खुरदुरी तौलिया भी ऐसे में नुकसानदायक होती है, ऊतकों को हानि पहुँच सकती है।

3. नहाने के बाद -
नहाने के बाद टैटू का विशेष ध्यान रखें। किसी मुलायम कपड़े से साफ करें, गीला न रहने दें। खाल को जबरन छुडाएं नहीं।

4. सही लोशन लगाएं -
टैटू गुदवाने के बाद मनचाहा लोशन इस्तेमाल न करें। सही और एंटीबायोटिक प्रकार का लोशन या क्रीम ही इस्तेमाल करें।

5. धूप से बचाएं -
सूर्य का प्रकाश पड़ने से बचाएं। इससे टैटू वाली त्वचा पर लालामी हो सकती है क्योंकि पराबैंगनी किरणों का प्रभाव पड़ता है। ये किरणें, हीलिंग प्रक्रिया के लिए सही नहीं होती है।

6. खुजली होने पर -
अगर टैटू वाली त्वचा पर खुजली होती है तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है, ये अच्छा संकेत नहीं हो सकता है। खुजली महसूस पर करें नहीं, बल्कि क्रीम लगा लें। बेबी ऑयल लगाएं, ये सबसे सही रहता है। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

7. पानी से दूर रखें -
पूल या सोना बॉथ से दूर रहें। पानी में ज्यादा समय तक टैटू वाली त्वचा को भिगोकर न रखें। गुनगुने पानी से स्नान करना ज्यादा सही रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
