Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ये 5 तरह के पैक छुटकारा दिलाएंगे अंडर आर्म के कालेपन से
आज लगभग 10 महिलाओं में से तकरीबन 7 महिलाओं को अंडर आर्म के कालेपन की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में उन्हें चाहते हुए भी स्लीवलेस ड्रेस का त्याग करना पड़ता है।
अगर बात करें इसके पीछे छुपे कारण की तो, यह वैक्सिंग, रेज़र के यूज़ या फिर ज्यादा डियोड्रेंट आदि के प्रयोग से होता है। अंडर आर्म के कालेपन से छुटकारा पाने के लिये अधिकतर लड़कियां बाजारू प्रोडक्ट का इस्तमाल करती हैं, जो कि बिल्कुल बेअसर होते हैं। आप चाहें तो घर पर ही इससे छुटकारा पा सकती हैं और वो भी बिना पैसे खर्च किये हुए।
आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू पैक्स बनाना सिखाएंगे जो कि किचन में रखी हुई सामग्रियों से ही तैयार किये जा सकते हैं। ये पैक्स इतने असरदार हैं कि इन्हें लगाने से कुछ ही हफ्तों में फरक दिखाई देना शुरु हो जाएगा।

नींबू और दही
1 चम्मच नींबू का रस और उतनी ही मात्रा में दही ले कर मिलाएं। इसे अपने अंडरआर्म पर लगा कर 15-20 मिनट के लिये मसाज करें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इन दोनों चीजों में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो डेड स्किन निकाल कर त्वचा को साफ कर देंगे।

संतरे का छिलका और गुलाब जल
सूखे संतरे के छिलके के पावडर को गुलाबजल के साथ मिक्स कर के पेस्ट बना कर लगाएं। फिर इसे 10-15 मिनट तक मसाज करें और फिर हल्के गरम पानी से अंडरआर्म को धो लें। READ: अंडर आर्म के पसीने को रोकने के लिये प्राकृतिक नुस्खे

बेकिंग सोडा और पानी
3 चम्मच बेकिंग सोडे में 1 चम्मच पानी मिलाएं। इस पेस्ट को अंडरआर्म पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इस पेस्ट को गाढा ही लगाएं। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं तभी असर दिखेगा।

खीरा, हल्दी और नींबू
खीरे का रस निकाल कर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर हल्दी मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे 20-25 मिनट तक अंडरआर्म पर लगाए रखने के बाद हल्के गरम पानी से धो लें। इससे आपके अंडरआर्म का रस साफ हो जाएगा।

दूध, दही और बेसन
2 चम्मच दूध में 1 चम्मच दही और बेसन मिक्स कर के पेस्ट बना कर लगाएं। फिर इसको 20 मिनट के बाद हल्के हल्के मसाज कर के साफ कर लें। इस पेस्ट में विटामिन और फैटी एसिड होता है जो कि डार्क अंडरआर्म को लाइट करने में मददगार होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications