Latest Updates
-
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा -
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक
होठों के आस पास के कालेपन को दूर करने के घरेलू नुस्खे
हम आपको होंठों के आस-पास के कालेपन से छुटकारा पाने और इस जगह को मोश्चुराइज़ करने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं। आगे पढ़ें, पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाएँ और अच्छा दिखें।
पिग्मेंटेशन को दूर करने के तरीके
1. नींबू का रस - विटामिन सी की अधिकता के कारण नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग के रूप में काम करता है। नींबू के रस को प्रभावित जगह पर लगाएँ। 10-15 मिनट बाद धो लें और एक सप्ताह में परिणाम देखें।

2. हल्दी- हल्दी भी पिग्मेंटेशन को दूर करने में मददगार है। इसे दही के साथ मिलाएँ और चेहरे पर लगाएँ। इसका असर तुरंत दिखाई देगा, हालांकि पहली बार में एकदम ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा।
अगर रहना है निरोग तो रोज सुबह पियें हल्दी वाला पानी

3. दही - दही में मौजूद लैक्टिक एसिड आपको काले धब्बों और पिग्मेंटेशन से छुटकारा दे सकता है। दही को नहाने से पहले चेहरे के आस-पास लगाएँ। रोजाना इस्तेमाल करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

4. टमाटर- टमाटर में भी ब्लीचिंग तत्व मौजूद होता है लेकिन यह नींबू के जितना असरकारक नहीं होता है। जिनकी त्वचा संवेदनशील है वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर के एक टुकड़े को मुह के आस पास रगड़ें। 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।

5. आलू- आलू भी त्वचा का रंग हल्का करता है। प्रभावित जगह पर आलू को रगड़ें और 15 मिनट में धो लें।

6. खीरा- खीरा एक शानदार प्राकृतिक ब्लीच है। इसका एक अतिरिक्त फायदा कि इससे दुखदाई ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है और त्वचा यह मुलायम होती है।

मोश्चुराइज़ करने के उपाय

1. नारियल का तेल – मुह के पास पिग्मेंटेशन को दूर करने के लिए नारियल का तेल भी फायदेमंद है। अच्छे परिणाम के लिए रात को सोने से पहले होठों के पास नारियल का तेल लगाएँ। सौंदर्य से जुडे़ नारियल तेल के कुछ अनोखे इस्तमाल

2. जैतून का तेल – जैतून के तेल में विटामिन-ई प्रचूर मात्रा में होता है जिससे त्वचा का गहराई तक पोषण होता है। जैतून के तेल के मसाज करें और रात भर रहने दें।

3. मक्खन – मक्खन की चिकनाई भी ड्राई स्किन को नमी प्रदान करने में मददगार है। इसे भी रात को लगाएँ और सुबह तक रहने दें। सेहत के लिए कैसा है मक्खन

4. बादाम का तेल – बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर है। सुगंधित के बजाय शुद्ध बादाम का तेल इस्तेमाल करें। इसे रात को लगाकर सोएँ।

5. विटामिन ई का तेल- विटामिन ई के कैप्सूल को फोड़कर इसे होठों के आसपास लगाएँ। इससे त्वचा को अधिक नमी मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications