Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सर्दियों में पैरों की देखभाल करने के लिये आजमाएं ये नुस्खे
सर्दियों बड़ी तेजी के साथ कदम रख रही हैं, तो ऐेसे में अपने शरीर की देखभाल करना आपका फर्ज बनता है। इस समय आपके शरीर को एक्सट्रा केयर की जरुरत होगी क्योंकि ये सर्द हवाएं ना केवल आपके चेहरे को ही बल्कि पैरों की स्किन पर भी बुरा असर डाल सकते हैं।
सर्दियों में ही सबसे ज्यादा एड़ियां फटती है और रूखी होती हैं। हवा में नमी कम होने के कारण स्किन का मॉइस्चराइजर छिन जाता है और स्किन रूखी तथा बेजान दिखने लगती है। आपको सर्द हवाओं से बचने के लिये पैरों में मोज़े पहनने चाहिये। लेकिन सबसे पहले पैरों में वैसलीन लगा लें और फिर मोजे पहनें। आज हम आपके लिये कुछ ऐसे ही आसान से टिप्स ले कर आए हैं, जिसको आजमा कर आप अपने पैरों को सर्द हवाओं से बचा पाएंगी।

1. मॉइस्चराइज़
सर्दियों में अपने पैरों की रेगुलर मॉइस्चराइजि़ंग करनी चाहिये। इससे आपके पैर मुलायम बनेंगे और वह रूखे भी नहीं रहेंगे। पैरों में रोजाना मॉइस्चराइजर लगाएं और भूल कर भी उसे यूं ही ना छोड़े, जिससे पैर कोमल और स्मूथ बने रहे।

2. स्क्रब करें
स्क्रब करने से डेड स्किन निकलती है और गंदगी नहीं रहती। जिस तरह आपकी त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है उसी तरह आपके पैरों को भी चाहिए खास देखभाल। स्क्रब की मदद से पैरों पर जमा डेड सेल्स और गंदगी को दूर किया जा सकता है। स्क्रब कई तरह के होते हैं लेकिन आपको चाहिए वो स्क्रब जो आपके पैरों के लिए हो परफेक्ट हो। इस लेख में विस्तार से जानिये बॉडी स्क्रब के फायदों के बारे में। पैरों को स्क्रब करने के लिये फुट स्क्रब का इस्तेमाल करें या फिर प्राकृतिक चीजों का भी यूज़ किया जा सकता है।

3. प्यूमिक स्टोन का प्रयोग करें
पैरों के लिये एक प्यूमिक स्टोन होना बहुत ही जरुरी है। इससे हल्के हल्के पैरों को रगड़ने से आपके पैर में गंदगी नहीं जम पाती जो कि खासतौर पर सर्दियों की परेशानी होती है। प्यूमिक स्टोन दृारा आप हफ्ते में दो चार बार अपने पैरों को रगड़ सकती हैं।

4. मोज़े पहने
मोजे पहनने से आपके पैर हमेशा गरम रहेंगे और सबसे महत्वपूर्ण बात कि आपकी पैरों की स्किन खराब मौसम की चपेट में नहीं आएगी। सर्दी के मौसम की वजह से स्किन का मॉइस्चराइजर चला जाता है इसलिये मोजे जरुर पहनें।

5. गरम पानी से करें सिकाई
सर्दियों में अपने पैरों को गरम पानी में डाल कर बैठना ना भूलें। चाहे गरम पानी से शावर लें या फिर एडियों को गरम पानी में डुबोएं।

6. नारियल तेल से मालिश करें
ठंडे पैर को गरम तेल (जैतून, नारियल या तिल) से मालिश करें। इससे पैरों में रक्त संचार बढ़ेगा और पैर गर्म हो जाएंगे। उसके बाद मोजे पहन कर सो जाएं। ऐसा रोज रात को सोने से पहले करें और अगर दिन में जरुरत पड़े तो भी कर सकते हैं।

7. पैरों को भिगोएं
अगर आप नहीं चाहती की आपके पैरों की एडियां फटें तो इस सर्दी आपको अपने पैरों को टब से भरे गुनगुने पानी में कम से कम 15 मिनट भिगो कर रखना होगा, जिससे पैरों की गंदगी निकल सके।

8. ऑलिव ऑइल लगाएं
रात को सोने से पहले अपने पैरों में ऑलिव ऑइल लगाएं। ऐसा रोज करें और इसे अपने रूटीन में ढाल लें। या फिर आप पैरों में शिया बटर भी लगा सकती हैं, इससे आपको काफी लाभ मिलेगा और आपकी स्किन रूखी भी नहीं होगी। साथ ही यह पैरो की रंगत निखारेगा और उन्हें मुलायम बनाएगा। आपको करना सिर्फ इतना है कि शिया बटर को पिघला लें और इसको पैरों पर लगाएं। 30 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
