Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
जानें सर्दियों में स्किन और हेयर के लिये कैसी होनी चाहिये डाइट
हमारी स्किन, बालों और नाखूनों के लिये सर्दियों का मौसम थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस मौसम में नाखून ड्राय और टूटने लग जाते हैं। यही हाल हमारी स्किन और बालों का भी होता है। घर के बाहर का मौसम ठंडा और घर के अंदर हीटर की गर्मी की वजह से स्किन और बालों की नमी चली जाती है और वह रूखे तथा स्किन खुजली दार हो जाती है। ऐसे में आप चाहे जितना मॉइस्चराइजर लगा लें या फिर किसी भी महंगी कंपनी का कंडीशनर लगाएं, कोई फरक ही नहीं पड़ता है।

इसलिये अपने पैसों को यूं पानी में बहाना बंद कीजिये और जानिये सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से कि हमें सर्दियों के मौसम में किन किन चीजों का सेवन खूब करना चाहिये। ये टिप्स इन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की थीं, जिसे हम आज आपके सामने पेश कर रहे हैं।

1. सूखा नारियल
कैसे लें -
सूखे नारियल का लड्डू, बर्फी, हलवा बना कर इसे सुबह या दोपहर के स्नैक के तौर पर लिया जा सकता है। लड्डू को बनाने के लिये सूखा नारियल और गुड़ मिला सकते हैं। अगर इसे और भी ज्यादा पौष्टिक बनाना हो तो इसमें मूंगफली या चना मिला सकते हैं।
क्यों खाएं-
इसमें जरुरी फैटी एसिड होते हैं जो कि बालों का मोटा और घना बनाते हैं। साथ ही स्किन पर नेचुरल ग्लो भरते हैं और होंठो को फटने से बचाते हैं।
इसमें माइक्रो न्यूट्रिंयन्ट्स होते हैं जो कि दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं अैर रूसी से भी बचाते हैं।

2. गुड़
कैसे लें-
आप गुड़ को घी के साथ मिक्स कर के रोटी के साथ बड़े आराम से खा सकते हैं। इसे खाना खाने के बाद भी खाया जा सकता है। या फिर इसे लड्डू में डाल कर बना सकते हैं।
क्यों खाएं-
यह पेट को ठीक रखने में मदद करता है तथा मुंहासों से जो चेहरे पर दाग पड़े हैं, यह उसे भी हल्का करने में मदद करता है।
इसमें ढेर सारा आयरन और अन्य मिरल्स पाए जाते हैं जो मुंहासों से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

3. सोंठ
कैसे लें-
सोंठ को दूध/चाय या फिर लड्डू में डाल कर यूज़ किया जा सकता है। इसे अगर सिर पर लगाना हो तो नारियल तेल या तिल के तेल में मिक्स कर लें और लगाएं।
क्यों खाएं-
इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि स्किन और हेयर को डैमेज होने से बचाता है।
इसका तेल बालों के लिये प्राकृतिक कंडीशनर का भी काम करता है।

4. तिल
कैसे खाएं-
इससे तैयार लड्डू और चिक्की खा सकते है। तिल को सब्जी, दाल या रोटी में भी मिलाया जा सकता है।
क्यों खाएं-
तिल में मौजूद Vit B1 और Vit E होता है, जो कि स्कैल्प को नरिश करता है और बालों को ग्रे होने से बचाता
5. राजगिरा
कैसे खाएं-
इसे लड्डू या चिक्की में लपेट लें। इसको रोटी में भी डाल सकते हैं।
क्यों खाएं-
इसमें अमीनो एसिड और लाइसाइन होता है जो कि बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
साथ ही इसमें फोलेट पाया जाता है जो कि स्किन और बालों में शाइन भरता है।



Click it and Unblock the Notifications
