Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
चम्मच और कॉफी पाउडर से दूर करें आंखों की सूजन, इन बातों का रखें खास ख्याल

आंखें न सिर्फ आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि आपके नैन-नक्श को और उभारकर सामने लाता है। शरीर के और अंगों की ही तरह आंखों की केयर करना भी बहुत जरुरी होता है। कभी-कभी कुछ गलत कारणों के वजह से जैसे देर तक लेपटॉप पर काम करने, गलत खानपान, टेंशन या भरपूर मात्रा में नींद ना लेने से आंखों के नीचे सूजन आने लगती है, जो आपकी खूबसूरती का नूर छीन लेती है।
आंखों में सूजन आने का सबसे बड़ा कारण भारी मात्रा में शराब और सोडियम की खपत भी हो सकती है क्योंकि इससे शरीर में पानी की बढ़त हो जाती है। ऐसी समस्या होने पर आप पफी आईज से राहत पाने के लिए घरेलू और आसान तरीकों से पफी आईज से छुटकारा पा सकते हैं।

चम्मच
चम्मच को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। इसके बाद ठंडे चम्मच को आंखों पर लगाएं। कुछ देर ऐसा करने से पफी आईज ही नहीं डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा मिलेगा।

बर्फ
अपनी आंखों को बर्फ के पानी से धो सकती हैं. साथ ही नमक का मात्रा कम कर दें और भरपूर मात्रा में पानी पिएं अपने सिस्टम को साफ रखने के लिए (कम से कम 10-12 ग्लास)। ये शरीर में पानी की अधिकता को संभालेगा।

ग्रीन टी
लगातार कंप्यूटर या फिर मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों में सूजन आ जाती है। इससे राहत पाने के लिए पानी में ग्रीन टी उबाल कर इसे बर्फ की तरह जमा लें। इससे आंखों के आसपास मसाज करें।

खीरा
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खीरा आंखों की सूजन को कम करने में सहायक है। खीरे को छोटी-छोटी स्लाइस में काटकर आंखों पर लगाएं। इससे आखों को ठंडक पहुंचती है और सारी थकान दूर हो जाती है।

कॉफी पाउडर
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खीरा आंखों की सूजन को कम करने में सहायक है। खीरे को छोटी-छोटी स्लाइस में काटकर आंखों पर लगाएं। इससे आखों को ठंडक पहुंचती है और सारी थकान दूर हो जाती है।

नमक
नमक से भी पफी आईज से राहत पाई जा सकती है। 1 टेबलस्पून नमक को 2 कप पानी में डालकर गुनगुना होने तक गर्म करें। फिर कॉटन के कपड़े से नमक वाले पानी को आंखों के नीचे लगाएं। इस प्रक्रिया को लगातर 5 मिनट तक करें।

मेकअप किट को कहें अलविदा
आपको इस बात का एहसास नहीं होता होगा पर ये भी कि पुराने और एक्सपायरी मेकअप किट की वजह से आपकी आंखों की सूजन में आ गई और आंखे लाल हो गई तो ऐसे में रिस्क न लें और इन्हें बदल दें।

ऐलोवेरा और विटामिन्स से आई क्रीम का
इसे अपनी उंगलियों से आंखों के ऊपर अंदरूनी कोने से बाहर की दिशा में ऐलोवेरा जैल और विटामिंस से मसाज करें। इससे आपको सूजी आंखों से राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
