Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
क्या आपने कभी इस्तेमाल किया है ऑलिव ऑयल बॉडी वॉश, खुद करें तैयार
एक थका देने वाले दिन के बाद मजेदार शॉवर लेने से बेहतर कुछ नहीं होता। आमतौर पर नहाने के लिए लोग साबुन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं शावर जेल का इस्तेमाल आपके अनुभव को और बेहतर बना सकता है।
शावर जेल का आईडिया हो सकता है कई लोगों को पसंद ना आए। मगर आपको एक बार इसे ट्राई जरूर करना चाहिए, इसकी महक और खुशबूदार झाग आपको पसंद आएगा। वहीं, साबुन की तुलना में शावर जेल त्वचा के लिए ज्यादा सौम्य होता है।

मार्किट में आपको शॉवर जेल की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। लेकिन यदि आप ऐसा शॉवर जेल चाहते हैं जो आपके बजट पर भारी ना पड़े तो इसे आप घर पर आसानी से खुद बना सकते हैं।
खुद से तैयार किया गया नेचुरल शॉवर जेल, बाजार में मिलने वाले शॉवर जेल की तुलना में काफी फायदेमंद भी होगा। आज इस लेख की मदद से जानते हैं कि कैसे आप घर पर ही ऑलिव ऑयल की मदद से शॉवर जेल तैयार कर सकते हैं।

किन चीजों की है जरूरत?
कच्चा शहद
ऑलिव ऑयल
लिक्विड कैसाइल साबुन
एसेंशियल ऑयल (कोई भी)

कैसे करें तैयार?
सबसे पहले ऑलिव ऑयल को अपनी पसंद के किसी भी एसेंशियल ऑयल के साथ मिला लें। अब एक शीशे के जार में इसे डालें और इसमें कच्चा शहद और लिक्विड कैसाइल साबुन मिलाएं। इसे सूरज की रौशनी से दूर ठंडी जगह पर रखें। नहाने के दौरान गीले स्पॉन्ज पर इसकी कुछ बूंदें डालें और इस्तेमाल करें। इसे सही ढंग से स्टोर किया जाए तो 7 से 10 दिनों तक उपयोग में लाया जा सकता है।

ऑलिव ऑयल के फायदे
ऑलिव ऑयल त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करता है। ऑलिव ऑयल में मौजूद एंटी एजिंग प्रॉपर्टी की वजह से बढ़ती उम्र के संकेत जैसे झुर्रियां, काले घेरे, बारीक लकीरें आदि नहीं दिखती हैं। इस ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

कच्चे शहद के फायदे
शहद त्वचा को हाईड्रेट करता है और साथ में नमी भी बनाए रखता है। एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को इन्फेक्शन से उबरने में मदद करते हैं। दमकती और हेल्दी स्किन के लिए आप शहद का इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

लिक्विड कैसाइल साबुन के फायदे
लिक्विड कैसाइल साबुन में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी मौजूद होती है जो त्वचा को किसी भी तरह के इन्फेक्शन और एलर्जी से बचाते हैं। ये एक्ने में भी लाभदायक है। इस साबुन में डीप क्लींजिंग गुण भी पाए जाते हैं।

एसेंशियल ऑयल के फायदे
आप इस शॉवर जेल में इस्तेमाल करने के लिए कोई भी एसेंशियल ऑयल ले सकते हैं। शरीर को सुकून देने के लिए आप लैवेंडर ऑयल, एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए रोजमेरी/पिपरमिंट ऑयल डाल सकते हैं। आप शॉवर जेल की खुशबु को बढ़ाने के लिए भी अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल ले सकते हैं। ध्यान रहे आप इसकी कुछ बूंदें ही डालें।



Click it and Unblock the Notifications
