Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
DIY Moisturizer: ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए बनाए DIY मॉइस्चराइजर

जैसे एक मानव शरीर को सही मात्रा खाना न मिलने पर उसकी हेल्थ पर इसका गलत प्रभाव हो सकता है। एक नियमित और संतुलित आहार शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए जरूरी होता है। इसी तरह एक हेल्थी स्किन के लिए इसे हाइड्रेट करना, मॉइस्चराइज़ करना और आवश्यक चीजें देना जरूरी है। जो आपके स्किन की चमक और कोमलता को बनाए रखें। ऐसे में मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल भी मिले होते हैं, ऐसे में आप अपनी स्किन के हिसाब से घर में ही मॉइस्चराइजर बना सकते हैं। आइए जानते हैं घर मेें इन्हें बनाने का आसान तरीका। लेकिन इन मॉइस्चराइजर का यूज करने से पहले अपने स्किन स्पेशलिस्ट से जरूर सलाह ले लें।
सेंसिटिव स्किन के लिए घर पर बनाए मॉइस्चराइजर:
स्किन पर जलन और संक्रमण की बात आती है तो सेंसिटिव स्किन वालो को ऐसी समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऐसी स्किन में सूजन का खतरा ज्यादा होता है। यहां हम आपको एक होममेड मॉइस्चराइजर को घर में बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जो स्किन को अपनी नमी वापस पाने और किसी भी तरह के जलन से बचने में मदद करती है।

बनाने के लिए सामग्री
- शिया बटर - नेचुरल मॉइस्चराइजर
- डाबर गुलाबरी - गुलाब का अर्क
- बेबी ऑयल - नरम, चिकनी स्किन के लिए
बनाने का तरीका:
सेंसिटिव स्किन के लिए मॉइस्चराइजर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर धीमी आंच पर रख दें। अब इसमें शीया बटर को पिघलाएं और उसमें 2 टेबल स्पून बेबी ऑयल मिला दें। अब पैन को गैस से उतार दें। और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच डाबर गुलाबारी गुलाब जल को मिलाएं और इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। हर बार फ्रेस फील करने के लिएडाबर गुलाबारी में कॉटन बॉल को अपने चेहरे और गर्दन के एरिया में लगाएं। गुलाब का नेचुरल अर्क आपकी त्वचा को हर बार एक नई चमक देते हुए साफ करेंगा।

ड्राई स्किन के लिए घर में बनाएं ये मॉइस्चराइजर:
बनाने के लिए सामग्री:
- मीठे बादाम का तेल - 3 बड़े चम्मच
- एवोकैडो तेल - 1 बड़ा चम्मच
- मोम - 3 चम्मच
- लैवेंडर तेल - 2 बूंद
- मिनरल वाटर - 2 बड़े चम्मच
- पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल - 1 बूंद
बनाने का तरीका:
ड्राई स्किन के लिए मॉइस्चराइजर बनाने के लिए एक पैन में मोम और सभी जरूरी तेलों को पिघला लें। अब इसमें थोड़ा मिनरल वाटर गर्म करके मिल लें। अब इस मिश्रण को चलाते रहें और ठंडा होने के लिए रख दें। एसेंशियल ऑयल डालें और इसे अच्छी तरह फेंट दें। अब क्रीम को निकाल कर एक जार में रख दें। इसे आप अपने डेली यूज में प्रयोग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
