Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों के साथ की जाती हैं रोज ये गलतियां
चमकीले और स्वस्थ्य बाल भला किस महिला को नहीं चाहिये होंगे। लेकिन कई महिलाएं जान बूझ कर अपने बालों पर अत्याचार करती हैं। वे घंटो अपने बालों को सवांरने में व्यर्थ करती हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता है कि वे क्या गलतियां कर रहीं हैं। आज हम उन्हीं गल्तियों के बारे में जानेंगे...

1. शैंपू- शैंपू का ज्यादा और कम प्रयोग, दोंनो ही बालों को खराब करने के लिये काफी है। अच्छा होगा कि आप हर दूसरा दिन छोड़ कर अपने बालों पर शैंपू करें। इससे आपके बाल साफ रहेंगे और उन्हें नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
2. ब्रश- कई महिलाएं अपने बालों पर शैंपू करने से पहले उसे झाडती नहीं हैं। अगर आप शैंपू से पहले बालों में कंघी करेंगी, तो आपके बाल कम झड़ेगे। साथ ही दिन में आपको 7-8 बार बाल झाड़ने ही चाहिये, इससे बाल कम झड़ेगे।
3. हेयर कट- महिलाओं को अपने बाल कम से कम 7-8 महीने के अंतराल पर कटवाने चाहिये। कभी भी दोमुंहे बालों के आने का इंतजार नहीं करना चाहिये। इससे बाल कमजोर पड़ जाएंगे।
4. हेयर प्रोडक्ट का अधिक प्रयोग- चाहे सीरम हो या फिर हॉट ऑयल ट्रीटमेंट का प्रयोग, इन दोंनो का ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिये। इसके अलावा कभी भी अपनी सर की त्वचा पर सीरम को नहीं लगाना चाहिये, इससे बाल झड़ने लगते हैं। हॉट ऑयल ट्रीटमेंट भी केवल हफ्ते में एक बार ही करवाना चाहिये।
5. तौलिया और ब्लो ड्रायर- अगर बालों को सुखाना हो, तो ब्लो ड्रायर का प्रयोग और तौलिये का कम से कम प्रयोग करें। इससे बाल खराब हो जाते हैं, तथा बहुत जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं। अपने बालों को खुद ही प्राकृतिक तरीके से ही सूखने दीजिये।
6. पोनी टेल- अगर आप केवल पोनी टेल ही बनाती हैं और वह भी केवल एक ही जगह से, तो बेहतर है कि अपना हेयर स्टाइल कुछ-कुछ दिनों पर बदलती रहें। अगर पोनी टेल एक ही जगह से बनाया जाए तो वहां के बाल झडने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
