Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
8 दीवाली सेफ हेयरस्टाइल
लड़कियों कि लिये दिवाली फैशन और मौज-मस्ती वाला त्योहार होता है लेकिन इस फैशन करने के चक्कर में आपको थोडा़ सावधान रहना पडे़गा जैसे बालों की हेयरस्टाइल।
जब आप पूरी तरह से त्यार हो जाती हैं तो ऐसा महसूस होता है कि क्यों ना बालों पर भी थोडा़ काम कर लिया जाए। कई लड़कियां बालों को बांध लेती हैं पर कई लड़कियां बालों को पूरा खुला छोड़ देती हैं। यदि आपके बाल बहुत लंबे हैं तो उन्हें दिवाली या पूजा के समय खुला छोड़ने की बजाए बांध कर रखें।
आप चाहें तो अच्छी सी हेयरस्टाइल बना सकती हैं। यह देखने में खूबसूरत लगती है और पूरी तरह से सेफ भी रहती है। आइये देखते हैं ऐसी ही कुछ अच्छी-अच्छी सेफ हेयरस्टाइल जो दिवाली पर काम कर सकती है।

एश का अप्सरा लुक
ऐश्वर्या राय ने प्राचीन अप्सरा वाला लुक अपने बालों को दिया है। पहले इन्होंने बीहाइव बनाया और फिर उसके बाद बाकी के बालों का प्लेट बना लिया।

रोजी रोल
भारत में यह हेयरस्टाइल 60 के दशक में बहुत प्रसिद्ध था। इसे हॉरीजेंटल रोल भी कहते हैं। आप इसे और सुंदर बनाने के लिये बालों पर ताज़े और खिले गुलाब के फूल लगा सकती हैं।

पार्टटेड जूडा
यदि आपके बाल लंबे और घने हैं तो यह हेयर स्टाइल बहुत अच्छी लगेगी। इसमें बालों को दो हिस्से में भाग कर दिया जाता है। यह हेयरस्टाइल भी 30 और 40 के दशक में बहुत बनाई जाती थी।

फूलों वाला जूडा़
यह जूडा़ बिल्कुल आम जूडे़ की तहर बनाया जाता है। इसमें एक बडा़ सा फूल लगा दें जैसे, डहेलिया या फिर सूरजमुखी आदि। फूल कम से कम आधे सिर पर छा जाना चाहिये।

कर्ल टॉप नॉट
दिवाली के लिये यह टॉप नॉट सबसे सेफ हेयरस्टाइल है। पर हां, इस हेयरस्टाइल को बनाने के बाद शायद आपका चेहरा बिल्कुल चपटा लगने लगे।

नेट बन
करीना ने एक साफ जूडा़ बनाया है और उसे ढंकने के लिये उस पर नेट बांध दिया है। नेट पर करीना ने फूल लगाएं हैं इसलिये ऐसा लग रहा है कि मानों उन्होंने फूल से भरा हुआ नेट लगाया हो।

ऊंचा जूडा़
यदि आप दिवाली पर लहंगा पहनने वाली हैं तो यह हेयरस्टाइल आप पर खूब फबेगी। इसमें बालों को कई भाग में बाटं दिया जाता है और फिर उन्हें आपस में ला कर बाधं दिया जाता है और जूडा़ बना दिया जाता है।

विघा का हाफ बन
विघा ने पहले आधे बालों का जूडा़ बनाया है और फिर बाकी के बालों की प्लेट्स बना दी हैं। यह हेयरस्टाइल आजकल बहुत चलन में है।



Click it and Unblock the Notifications
