Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
मजबूत बालों के लिए अंडे का प्रयोग इस तरह करें
जो लोग अपने आहार में मांस-मछली ग्रहण करते हैं उन्हें इनके दा्रा खूब सारा प्रोटीन मिलता है। पर वह लोग जो मासं-मछली को छूना भी पसंद नहीं करते उन्हें अपने बालों के पोषण के लिए अंडे का प्रयोग करना चाहिए। हांलाकि दूध-दही बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार माने जाते हैं, पर उनसे भी ज्यादा अंडे में प्रोटीन पाया जाता है। इसको लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं और यह एक प्राकृतिक कंडीशनर का भी काम करता है।
अंडे का प्रयोग-

मजबूत- बालों को अंडे के पीले भाग के साथ जैतून के तेल को मिला कर कंघी करने से बाल मजबूत होते हैं और जल्दी टूटते भी नहीं।
मुलायम- अपने बालों में दो अंडे को सिरके और पानी के साथ प्रयोग कर के लगाएं और फिर उन्हें 15 मिनट बाद अच्छी तरह से धो लें। आप चाहें तो अंडे के पीले भाग को बादाम पेस्ट में मिला कर भी लगा सकती हैं।
चमकीला- अगर बालों में अंडा और नींबू का रस मिला कर बालों की जड़ों में लगाया जाए तो बाल चमकदार बनेगें। नींबू के प्रयोग से सिर में रुसी नहीं होती और स्कैल्प ड्राई भी नहीं होता।
प्राकृतिक हेयर कंडीशनर- अगर अंडे के सफेद भाग को खीरे के रस में मिला कर लगाया जाए तो यह एक प्राकृतिक कंडीशनर का कार्य करेगा। यही नहीं अगर इसके पीले भाग में 1 चम्मच नारियल तेल की डाल कर छागदार पेस्ट बना कर लगा सकती हैं। अगर आपके पास ज्यादा समया नहीं है तो शैम्पू के साथ अंडे को मिला कर लगा सकतीं हैं।
अंडे का शैम्पू- सेब का सिरका बालों के लिए जादू का काम करता है। सिरके को अंडे, पानी और ऐलोवेरा जेल के साथ मिक्स कर के लगाएं। यह एक शैंपू के रुप में कार्य करेगा और इससे बाल भी साफ हो जाएगें।



Click it and Unblock the Notifications