Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
बालों का कलर कैसे रखें बरकरार

आज़माएं यह टिप्स-
1. हमेशा अपने बालों के रंग से 2-3 शेड़ हल्का रंग ही पसंद करें। बालों पर लाल कलर काफी जल्दी हल्का हो जाता है इसलिए इस्तमाल से पहले पैक पर दिए गए सुझाव को जरुर पढ़ें।
2. जब बालों को कलर करवाने जा रहीं हों तो उन पर 2 महीने पहलें से हिना लगाना बंद कर दें। मेंहदी से कलर का असर काफी हद तक कम हो जाता है और वह उतना असर नहीं करता।
3. कभी भी अपने तुरंत शैंपू किए हुए बालों को कलर न करवाएं। इससे बाल हेयर कलर को ठीक से सोख नहीं पाते इसलिए अगर आप दो दिन बाद बालों को रंगवाएगीं तो सिर का तेल उसे अच्छे से सोख लेगा और बालों पर रंग चढ़ जाएगा।
4. बालों को हमेशा डेमी परमानेंट हेयर कलर से ही रंगवाएं। यह एक असरदार टिप है जो हेयर कलर को ज्यादा समय तक बरकरार रखेगा। वरना बालों पर कलर केवल 30 शैंपू तक ही टिक पाते हैं।
5. हमेशा वही शैंपू इस्तमाल करें जो कलर बालों के लिए बना हो। ऐसे शैंपू में वह सामग्री होती है जो बालों के रंग को बरकरार रखने में मदद करता है।
6. ज्यादा शैंपू के इस्तमाल से बचें। हफ्ते में केवल तीन बार ही शैंपू करना काफी होता है वरना बालों का रंग जल्दी खराब हो जाएगा।
7. अपने बालों को कभी भी गरम पानी से न धोएं। इससे बालों की क्वालिटी तो खराब होती ही है साथ में कलर भी चला जाता है। हमेशा ठंडा या हल्का गरम पानी ही इस्तमाल करें।
8. सूरज की रौशनी से भी बाल काफी हद तक खराब हो जाते हैं। अगर आप धूप में बाहर जा रहीं हैं तो अपने सिर पर टोपी या कपड़ा जरुर बांध लें वरना कलर फेड हो सकता है।
9. हेयर ग्लॉस लगाने से भी बालों का रंग ज्यादा दिनों तक बरकरार रहता है। कलर करवाने के बाद अपने सिर पर केवल 10 मिनटों के लिए हेयर ग्लॉस जरुर लगवा लें।



Click it and Unblock the Notifications