Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
बालों को झड़ने से रोकेगा यह घरेलू उपचार
बालों का गिरना आजकल इतनी सामान्य प्रक्रिया हो गयी है कि कई लोग जो इस परेशानी से ग्रसित हैं उन्हें अपने सर पर हाथ फेरने में भी डर लगता है, कंघी से बाल बनाने की बात तो दूर है। नहाते वक़्त या फिर बाल बनाते वक़्त बालों का गुच्छा मिलना एक ऐसी निराशाजनक प्रक्रिया है जिससे हम सब वाकिफ हैं। हालांकि, कई लोग यह नहीं जानते कि बालों का गिरना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके लिए आप जितने भी उपचार कर लें आप इसे पूरी तरह रोक नहीं सकते। बालों के ज्यादा गिरने पर रोक लगाया जा सकता है।
विज्ञापन द्वारा दिखाए जा रहे उत्पादों को इस्तमाल करने से साइड इफ़ेक्ट का खतरा हमेशा रहता है और अपने कम हो रहे बालों के साथ कोई भी रिस्क लेना ठीक नहीं। इसका उपाय है घरेलू उपचार की मदद से गिरते बालों को रोकना। घरेलू उपचार में प्राकृतिक उत्पादों का इस्तमाल होता है इसलिए इसमें साइड इफ़ेक्ट नहीं होता। घरेलू उपचार से ही आप गंजे होने से बच सकते हैं। बालों को गिरने से रोकने के उपाय जानने के लिए नीचे पढ़ें।

बालों को साफ रखें
हमेशा बालों को साफ रखें। इससे रूसी और खुजली से निजात मिलेगी, जो बालों के गिरने के प्रमुख कारण हैं। अपने बालों के अनुसार शैम्पू और कंडीशनर का इस्तमाल करें।

सरसों तेल
एक कप सरसों के तेल में चार बड़े चम्मच हिना के पत्ते डाल कर इसे उबाल लें। अब इसे एक बोतल में छान लें और रोज़ सर की मालिश करें।

मेथी
एक कप पानी में कुछ चम्मच मेथी के दाने को पीस कर मिला लें। इस मिश्रण को अपने बालों में लगा कर चालिस मिनट तक छोड़ दें। फिर सादे पानी से बालों को धो लें। इस प्रक्रिया को महीने भर दोहराने से आपको असर साफ दिखेगा।

सिर को रगडे़
ठंडे पानी से बालों को धो लें और फिर सर को ऊँगली से तेज़ तेज़ घिसें। यह सर में खून का संचार बढ़ाएगा और बालों को गिरने से रोकेगा।

कच्चा प्याज
अगर आपके सर में कुछ जगहों पर बाल नहीं हैं तो उस क्षेत्र पर तब तक कच्चे प्याज घिसें जब तक वह क्षेत्र लाल नहीं हो जाता और उसके बाद उसपर शहद लगायें।

शहद और अंडा
शहद और अंडे के पीले भाग का मिश्रण बनाकर इससे सर पर मसाज करने से बालों का गिरना कम होता है। इस मिश्रण को बालों पर आधे घंटे तक रहने दें और उसके बाद धोएं।

दही, नींबू
आप घर पर ही पांच बड़े चम्मच दही, एक बड़ी चम्मच नीम्बू का रस और दो बड़े चम्मच कच्चे चने का पाउडर मिला कर शैम्पू बना सकते हैं। इसे सर पर लगा कर कुछ मिनटों में बाल धो लें।

नारियल तेल
एक कप नारियल तेल को गर्म करें और इसमें कई सूखे आमला के टुकड़े डालें। इस मिश्रण को उबाल कर छान लें और एक बोतल में रख लें। रोज़ सर और बालों की मालिश इस मिश्रण से करें और बालों के गिरने में कमी पाएं।

आमला
आमला और नीम्बू के रस द्वारा बने शैम्पू से भी बालों का गिरना रोका जा सकता है। यह बालों को उगाने में भी काफी कारगर सिद्ध होता है।

पालक
रोज़ एक कप बंध गोभी और पालक का जूस पीने से भी बालों का गिरना कम होता है।

हरी धनिया
हरी धनिया के पत्ते का जूस निकालकर इससे सर धोना चाहिए।

नारियल का दूध
बालों के गिरने को कम करने के लिए नारियल के दूध से सर को धुलना एक कारगर उपाय है।

काली मिर्च
एक बड़ा चम्मच नीम्बू के बीज और काली मिर्च को पीसकर इसमें थोडा पानी मिलाएं और सर में लगा लें। इससे बालों का गिरना काफी कम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
