Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
रूसी भगानी है तो लगाएं प्याज का रस
रूसी युवा और वयस्कों में सबसे सामान्य और परेशान करने वाली समस्या है। रूसी किसी भी उम्र में हो सकती है और अक्सर शर्मिन्दगी का कारण बनती है क्योंकि यह बालों से गिरती रहती या फिर सिर पर चिपकी रहती है या कभी-कभी कपड़ों पर भी दिख जाती है। इस समस्या के सामान्य लक्षण सिर में जलन, खुजली और त्वचा का रूसी के रूप में गिरना आम हैं। रूसी हटाने के 20 घरेलू नुस्खे
यहाँ पर हम प्याज के रस को रूसी को कम करने के लिये कारगर घरेलू उपाय के रूप में पेश कर रहे हैं। जी हाँ, रूसी के लिये प्याज, सबसे कारगर चमत्कारी घरेलू उपाय के रूप में है जिसपर आप भरोसा कर सकते हैं।

1- मेथी
दो चम्मच मेथी को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें लेप के रूप में बनाकर प्याज के रस के साथ मिला लें। अब इस लेप को सिर पर लगा लें और आधे घण्टे बाद धुल लें।

2- एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को प्याज के रस के साथ मिलाकर सिर पर लगायें औहल्के-हल्के मालिश करें। यह मिश्रण सिर की खुजली को शान्त करता है। इसे दस मिनट के लिये छोड़ दें फिर धुल लें।

3- सेब का सिरका
दो चम्मच सेब के रस को दो चम्मच प्याज के रस के साथ मिलाकर लगायें। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक सिर पर लगाये रखने के बाद सिर को अच्छी तरह से धुल लें।

4- चुकन्दर
चुकन्दर भी रूसी के इलाज में कारगर है। इन्हें पानी में उबालकर ठण्डा कर लें और फिर प्याज के रस में मिला लें। सोने से पहले इस मिश्रण की मालिश सिर पर उँगलियों से करें।

अंडे
दो अण्डों के फेंट कर उसमें थोड़ा प्याज का रस मिला लें। इस मिश्रण को सिर पर लगाने के एक घण्टे बाद धुल लें। रूसी के कारण सूखे बालों के लिये अण्डे अच्छे कण्डिश्नर का काम करते हैं।

6- प्याज
प्याज का रस जीवाणु तथा सिर पर सफेद रूसी को समाप्त करता है। यह रस बालों के जड़ों को पोषण तथा मजबूती प्रदान करता है और रक्त प्रवाह को भी प्रेरित करता है। यह बालों को झड़ने से भी रोकता है। प्याज को बड़े टुकड़ों में काटकर उसे पीस कर लेप बना लें। इसे लेप को सिर में लगाकर 30 मिनट बाद या फिर जड़ो में सोख लेने के बाद धुल लें।

7- नींबू का रस
रूसी से निजात पाने के लिये आप प्याज के रस को नींबू के रस के साथ भी मिला सकते हैं। इससे बालों से प्याज की बदबू हट जायेगी। इस मिश्रण के नियमित प्रयोग से बालों के रूसी के साथ-साथ सिर की खुजली से भी राहत मिलती है।

8- शहद
प्याज के रस में प्रतिजैविक लक्षण होते हैं, जो सिर की सफाई के साथ-साथ रूसी तथा अन्य प्रकार के संक्रमणों को भी दूर करता है। इससे बाल मजबूत और चमकदार होते हैं। प्राकृतिक रूप से रूसी के इलाज के लिये प्याज के रस को एक चम्मच शहद में मिलाकर सिर में लगायें।

9- जैतून तेल
एक चम्मच जैतून के तेल को तीन चम्मच प्याज के रस के साथ मिलायें। इस मिश्रण को सिर तथा बालों में लगायें। रूसी को प्रभावी ढंग से समाप्त करने के लिये बालों पर आधे घण्टे के लिये गर्म तौलिये को लपेटें और फिर सौम्य शैम्पू से धुल लें।

10- नारियल तेल
एक चम्मच नींबू का रस, पाँच चम्मच नारियल तेल और तीन चम्मच प्याज के रस को मिलायें। इस मिश्रण को सिर पर लगाने के बाद 20 से 30 मिनट बाद धोयें। इससे रूसी के सफाये में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
