Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
नारियल का दूध बालों के लिए किस प्रकार उपयोगी है
बहुत से भारतीय लोग नारियल तेल का उपयोग करते हैं। बालों के लिए नारियल के तेल का उपयोग करने का कारण यह है कि यह बालों की वृद्धि में सहायक होता है, गंजेपन को रोकता है तथा सफ़ेद बालों को ढंकता है।
यद्यपि विशेषज्ञों के अनुसार बालों की वृद्धि और बालों को सीधा बनाने के लिए नारियल का दूध भी बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा नारियल का दूध बालों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है।
कॉटन बॉल (रुई के फाहे) की सहायता से आप नारियल का दूध बालों में लगा सकते हैं। सलाह: एक नारियल पीसें, तथा इसमें से दूध निकालें।
10 मिनिट बाद इस दूध को धीमी आंच पर उबालें तथा थोडा ठंडा होने पर रुई की सहायता से इसे बालों में लगायें।
नारियल के तेल से 10 घरेलू उपचार
बालों के निचले सिरे से प्रारंभ करें तथा फिर सिर की त्वचा की मालिश करें। बालों को बांधकर 15 मिनिट तक ऐसे ही छोड़ दें।
इसके बाद बालों को होममेड शैंपू (घर पर बने शैंपू) से अच्छे से धोएं। आइए देखें कि नारियल का दूध बालों के लिए किस प्रकार उपयोगी है।

क्या आप में प्रोटीन की कमी है
यदि आपके बालों में प्रोटीन की कमी है तथा अंडे के मास्क का भी कोई उपयोग नहीं हो रहा है तो नारियल के दूध के मास्क का उपयोग करके देखें। इसमें बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो आपके बालों को घना बनाता है।

बालों में चमक
जिस प्रकार नारियल का तेल लगाने से बालों में चमक आती हैं उसी प्रकार नारियल के दूध का तीन बार उपयोग करने के बाद भी बाल चमकने लगते है।

ख़राब बालों के लिए
ख़राब बालों के लिए नारियल का दूध बहुत अच्छा होता है। यह बालों की जड़ से उसके दूसरे सिरे तक सुधार लाता है।

क्या आपके बाल उलझे हुए हैं?
यदि आपके बाल उलझे हुए हैं तो इन्हें सुलझाने के लिए नारियल के दूध का उपयोग करें। ऐसा करने से बालों को सुलझाते समय आपके बाल टूटेंगे नहीं।

रूखे बाल
रूखे बालों के लिए नारियल का दूध बहुत अच्छा होता है। इसके उपयोग से एक सप्ताह में ही बाल नरम हो जाते हैं। इस प्रकार आप अपने बालों का अच्छे से ध्यान रख सकते हैं।

बालों की वृद्धि के लिए नारियल का दूध
नारियल का दूध बालों की वृद्धि के लिए अच्छा होता है। यह बालों को झड़ने से रोकता है तथा गंजे स्थान को भी ढंकता है। ये इस प्राकृतिक दूध का एक अन्य उपयोग है।

सिर की त्वचा के लिए
क्या आप जानते हैं कि बालों पर नारियल का दूध लगाने से सिर की त्वचा को भी लाभ होता है। इस दूध का नियमित उपयोग करने से सिर की त्वचा की खुजली दूर होती है तथा रूसी भी ख़त्म हो जाती है।

बालों की रक्षा
नारियल के दूध का एक अन्य लाभ यह है कि यह प्रदूषण और खारे पानी से बालों की रक्षा करता है। अत: सप्ताह में एक बार बालों में नारियल का दूध लगाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
