Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
चमकीले बाल चाहिये तो जानें सेलेब्रिटियों से उनके राज़
सुन्दर चेहरा और बाल हमेशा साथ साथ चलते हैं। क्या आपने कभी अपने चहेते अभिनेता या अभिनेत्री को बिखरे हुए बालों के साथ देखा है? कभी नहीं। असल में बिखरे हुए बाल किसी को प्रतिष्ठित व्यक्ति बना ही नहीं सकता।
रूसी को जड़ से मिटाने के लिये लगाएं एलोवेरा
चमकीले, बाउंसी और मुलायम बाल देखने वाले और अपने आप को पसंद आते हैं। अगर आप कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति न भी हैं पर आपके बाल सुन्दर हैं तो लोग आपके बालों की तरफ पलट कर ज़रूर देखेंगे। इसलिए, चमकीले बालों का राज़ क्या है जो आपको बेहतरीन रूप दे सकता है?
बालों के रखरखाव का राज़ सच में कोई राज़ नहीं है।
बालों से जूं निकालने के 14 घरेलू उपाय
अगर आप अपने बालों के प्रति सजग हैं, जो उत्पाद आप इसपर इस्तमाल करते हैं और आप जिस तरीके से इसे संभालते हैं, आपके बाल दिनभर सही रहेंगे। सेलेब्रिटी लोगों के बाल सुन्दर इसलिए भी होते हैं क्यूंकि उनकी मदद के लिए स्टाइलिस्ट और एक्सपर्ट होते हैं।
हालांकि, आप चिंता न करें क्यूंकि आप भी कुछ नियमों का पालन कर ऐसे सुन्दर बाल पा सकते हैं जो सेलिब्रिटी भी करते हैं। अगर आप इसे "सेलिब्रिटी हेयर केयर सीक्रेट" बोलना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। तो आप किस चीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं? यह देखिये:

ठन्डे पानी से नहाना:
गर्म पानी त्वचा ही नहीं बालों को भी खराब करता है। अगर आप ठंडी जगह पर रहते हैं तो आपके पास गर्म पानी से नहाने के अलावा और कोई उपाय नहीं है। पर उसके बाद यह कोशिश करें कि बालों को ठन्डे पानी का झोंका दें। इससे आपके बाल सूखने के बाद चमकीले दिखेंगे।

गीले बालों में सीरम लगाएं:
बालों में सीरम लगाने से इसमें चमक आएगी। पर यह सही तरीके से करना चाहिए। अपने बालों को सूखने देने के बजाय आपको गीले बालों में ही सीरम लगाना होता है। इससे बाल सूखने की प्रक्रिया भी तेज़ हो जायेगी और सीरम पूरे बालों में अच्छी तरह फैल जाएगा।

कंडीशनर हमेशा लगाएं:
कंडीशनर से घुंघराले बने बाल सही होते हैं और यह आपके बालों को उलझने से बचाता है। कंडीशनर आपके पसंद का होना चाहिए पर यह ध्यान रखें कि बालों को हमेशा कंडीशन करें। बाजार में कई तरह के कंडीशनर मौजूद हैं जहाँ से आप अपने लिए चुन सकते हैं। आप घर पर बने एलो वेरा जेल या सेब की मदिरा वाला सिरका भी लगा सकते हैं।

लीव-इन कंडीशनर:
बालों में कंडीशनर लगा कर शावर कैप लगा लें। अब गर्म पानी से नहा लें और कंडीशनर को अपना काम करने दें। 10 से 15 मिनट बाद कंडीशनर धो लें। कुछ ही समय में आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।

अल्कोहल वाले उत्पाद से बचें:
अल्कोहल वाले उत्पाद से आपके बाल सूखे और बेजान हो जाते हैं और इससे प्राकृतिक चमक चली जाती है। जब आप बाल के लिए उत्पाद चुन रहे हों तो लेबल ज़रूर पढ़ें। अल्कोहल वाले उत्पाद का मतलब है रूखे सूखे बाल।

ड्रायर का इस्तमाल न करें:
गर्मी देने वाले किसी भी उपचार से बालों की चमक चली जाती है। जितना हो सके बालों पर ऐसे उत्पाद इस्तमाल न करें। बालों को प्राकृतिक तौर से सूखने दें। स्वस्थ बालों पर ही अच्छा स्टाइल फब सकता है और स्वस्थ बालों के लिए आपको उसका सही रखरखाव करना पड़ेगा। ड्रायर और आयरन रॉड काफी आकर्षक दिखते हैं पर इसका इस्तमाल कम ही करना चाहिए।

आयल ट्रीटमेंट:
गर्म तेल का उपचार कई वर्षों से चला आ रहा है और आज भी यह आपके बालों के लिए सबसे सही उपचार माना जाता है।

मास्क ट्रीटमेंट:
यह रूखे बेजान बालों को सही करने के लिए पुराना घरेलु उपचार है। अंतर बस इतना है कि पहले यह मास्क घर पर बनते थे पर आज आपको यह दुकान पर मिलते हैं। अगर आप चाहते हैं तो आपके किचन में ऐसी कई चीज़ें मिल जाएँगी जिससे आप मास्क बना सकते हैं। यह बालों के लिए सही साबित होंगी।



Click it and Unblock the Notifications
