Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
लंबे बालों पर इस तरह बना सकती हैं ब्रेड हेयरस्टाइल
लंबे बालों को ब्रेडिंग हेयरस्टाइल के ज़रिए संभालना और संवारना अन्य हेयरस्टाइल की तुलना में काफी आसान है। ब्रेडिंग हेयरस्टाइल घंटों तक बिना किसी परेशानी के टिका रहता है।
सदियों से हर पीढ़ी को ब्रेड हेयरस्टाइल पसंद आ रहा है। स्कूल जाने वाली लड़कियों का तो ये पसंदीदा हेयरस्टाइल है ही साथ ही कॉलेज जाने वाली लड़कियां भी इसे खूब पसंद करती हैं। अब ब्रेडिंग हेयरस्टाइल में थोड़ा बदलाव आ गया है।
लंबे बालों को ब्रेडिंग हेयरस्टाइल के ज़रिए संभालना और संवारना अन्य हेयरस्टाइल की तुलना में काफी आसान है। ब्रेडिंग हेयरस्टाइल घंटों तक बिना किसी परेशानी के टिका रहता है।
ब्रेसडिंग हेयरस्टाइल काफी पांरपरिक है। लंबे बालों के लिए इससे बेहतर और स्टाइलिश हेयरस्टाइल और कोई हो ही नहीं सकता है।
आज हम आपको ब्रेड हेयरस्टाइल के 8 तरीकों के बारे में चित्रों द्वारा बताएंगें। ब्रेड स्टाइल के ये 8 तरीके आप कभी भी, किसी भी तरह के फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं।
आप चाहें मॉडर्न कपड़े पहनें या पारंपरिक, ब्रेड हेयरस्टाइल हर तरह से आपके लुक में चार चांद लगा देता है। इसके लिए आपको जरूरत है तो बस इसे सुंदर एक्सेसरीज़ जैसे क्लिप्स और क्लेचेस से सजाने की।
इस हेयरस्टाइल को शुरु करने से पहले सही कॉस्मेटिक, कंघे और आईने का होना बहुत जरूरी है।
इन चीज़ों की मदद से आपका हेयरस्टाइल खराब नहीं होगा। तो चलिए फिर देर किस बात, शुरु करते हैं ब्रेड हेयरस्टाइल ...

1. टू इन वन ब्रेड
जैसा कि आप चित्र में देख ही सकती हैं कि इसमें एक ही पोनीटेल में दो ब्रेड्स बनाई गई हैं। ये टू इन वन ब्रेड चेहरे की तरफ से शुरु होता है। कानों के पीछे से बाल लेकर उन्हें सिर के पीछे मिलाया जाता है। सिर के पीछे सेंटर में रबड़ बैंड से दो ब्रेड्स को बांध दिया जाता है।
टिप : आगे की ब्रेड को आप मोतियों से सजा सकती हैं। इससे ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगी।

2. सेमी कर्व्ड ब्रेड विद ओपन हेयर
अगर आपके बाल बहुत लंबे और घने हैं और आप उन्हें खुला ही रखना चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल आपके लिए बैस्ट रहेगा। खुले बालों में दाएं और बाएं दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े बाल लेकर ब्रेड बनाएं। ब्रेड बनाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ये सेमी कर्व्ड आकार में ही रहे। इसके लिए आप ऊपर दिए गए चित्र को देख सकते हैं। आखिर में ब्रेड को रबड़ बैंड से बांधना ना भूलें।
टिप : अगर आपके पास समय की कमी है और आपकी ब्रेड कर्व्ड शेप में नहीं आ रही है तो आप इसे सीधे भी सैट कर सकती हैं।

3. कर्व्ड ब्रैकेट ब्रेड
लंबे बालों पर ये हेयरस्टाइल बनाना काफी आसान है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आपको बॉबी पिंस की जरूरत होगी जिससे आप ब्रेड को फिक्स कर सकें। स्कूल जाने वाली लड़कियां भी ये हेयरस्टाइल बना सकती हैं। दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े बाल लेकर दो सिंपल ब्रेड बनाएं और चित्र में दिखाए गए अनुसार उन्हें एक ब्रैकेट की तरह बांध दें।
टिप : ब्रैकेट में ब्रेड्स बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो एकदूसरे में उलझे नहीं।

4. साइड स्वैप्ड पिंच्ड ब्रेड
ब्रेड हेयरस्टाइल बनाना काफी सिंपल है। इसमें आप किसी भी तरफ बाल लेकर ब्रेड बना सकती हैं लेकिन ध्यान रहे इसमें ब्रेड फ्लफी और फैट बनती है। इसमें आपको माथे से बाल लेकर शुरुआत करनी है और आप जहां चाहें इसे खत्मी कर सकती हैं। चित्र में ब्रेड को नीचे तक बनाया गया है लेकिन आप चाहें तो इसे बीच में भी छोड़ सकती हैं।
टिप : साइड स्वैप्ड पिंच्ड ब्रेड हेयरस्टाइल बनाने से पहले ये जान लें कि आपको किस तरफ इस स्टाइल को बनाना है। ये निर्णय आप अपने चेहरे के आकार के अनुसार भी ले सकती हैं।

5. ब्रेड-पोनी फ्यूजन
इस ब्रेड हेयरस्टाइल में आप पोनीटेल भी कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल की सबसे खास बात है कि इसे लंबे और छोटे दोनों तरह के बालों पर बनाया जा सकता है। इस हेयरस्टाइल में ऊपर से लेकर नीचे तक ब्रेड बनाई जाती है और फिर आखिर में पोनीटेल बनाकर उसे बांध दिया जाता है।
टिप : ये फ्यूजन स्टाइल बनाते समय छोटी बॉबी पिंस और क्लचेस का इस्तेमाल करें।

6. ब्रेडेड हेयर बन
इस हेयरस्टाइल में पहले ब्रेड बनाकर बाद में उन्हें जूड़े के रूप में बांध दिया जाता है। चित्र के अनुसार इस हेयरस्टाइल की शुरुआत पोनीटेल से होती है, फिर सेंटर में किनारों से बाल लेकर ब्रेड बनाएं और उसे एक जूड़े में बांध दें। आप जूड़े को अपनी मर्जी से बीच में या ऊपर-नीचें कहीं भी बांध सकती हैं।
टिप : ब्रेड और जूड़ा बनाने से पहले किनारों से थोड़ा एक्ट्रा बाल लेना ना भूलें। इससे आपके हेयरस्टाइल में वॉल्यूम ज्यादा रहेगा।

7. क्लिंबर ब्रेड
ये ब्रेड किसी क्लिंबर पेड़ की तरह होती है। इस हेयरस्टाइल में सबसे ज्यादा जरूरी है पोनीटेल बनाना क्योंकि उसी पर ये पूरा स्टाइल टिका होता है। पोनीटेल के साथ शुरुआत करें और फिर दोनों तरफ से बाल लेकर ब्रेड बनाएं। अब ब्रेड और पोनीटेल को एकसाथ फिक्स कर दें।
टिप : पोनीटेल और ब्रेड के आखिर में मजबूत हेयरबैंड का प्रयोग करें।

8. ट्रिपल थिन ब्रेड स्टाइल विद ओपन हेयर
अगर आप बाल खुले रखना चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल कर सकती हैं। चित्र के अनुसार तीन ब्रेड बनाएं। आप चाहें तो अपने बालों की वॉल्यूम के हिसाब से इनकी संख्या बढ़ा भी सकती हैं।
टिप : इस ब्रेड हेयरस्टाइल पर बहुत ज्यादा एसेसरीज़ ना लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
