Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
DIY होममेड हेयर फॉल मास्क रेसिपी कैसे बनाएं
बालों का झड़ना एक बहुत ही बड़ी समस्या बनती जा रही है, खासतौर पर उन लोंगो के लिये जिनकी उम्र अभी काफी कम है। बालों का झड़ना हमारी खराब लाइफस्टाइल का ही रिजल्ट है, जिसका इलाज करवाने के लिये आप लाखों रूपए डॉक्टर की फीस भरने में निकाल देते हैं। पर आप खराएं नहीं क्योंकि आज हम आपके लिये एक ऐसा DIY हेयर फॉल मास्क ले कर आए हैं, जिससे आपको हेयर फॉल की समस्या से मुक्ती मिल सकती है।

अगर आपके बाल पूरी तरह से डैमेज हो चुके हैं तो यह मास्क आपकी जान बचा सकता है। इस हेयर मास्क में सभी चीजें प्राकृतिक ही डाली जाती हैं। इस मास्क में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि डैमेज हेयर को अच्छी तरह से ट्रीट करने में मददगार होता है। हमने इस मास्क के बारे में सारी जानकारियां दे रखी हैं, आप इसे अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं और रिजल्ट देख सकती हैं।

बालों के लिये आमला पावडर के लाभ
आमला पावडर काफी सालों से बालों की खूबसूरती के लिये प्रयोग किया आता जा रहा है। अगर आपके बाल टूटते हैं तो यह बेहत लाभकारी है क्योंकि यह एंटीऑसीडेंट से भरा हुआ है। यह डैमेज बालों को जड़ से ठीक करता है और बालों में मजबूती लाता है।

बालों के लिये रीठा के लाभ
रीठा का प्रयोग बालों से जुएं हटाने, उन्हें मजबूत बनाने, बालों को सिल्की बनाने तथा घना बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है। अगर बालों में जुएं हैं तो आपको रीठा से अपने सिर को धोना चाहिये। यह बालों से जुएं को एक दम साफ कर देगा।

बालों के लिये गुलाबजल
हेयर लॉस के लिये गुलाबजल काफी अच्छा माना जाता है। यह आपके बालों की जड़ों में मजबूती भरेगा और पीएच बैलेंस करेगा। वहीं दूसरी ओर यह स्कैल्प से गंदगी को मिटाएगा।

घरेलू मास्क के लाभ
इन सभी सामग्रियों को अगर मिला कर बालों में लगाया जाए तो यह मास्क काफी प्रभावकारी साबित हो सकता है। यह बालों को झड़ने से बचाएगा और जड़ से मजबूती भरेगा। यही नहीं अगर आप इसे रेगुलर यूज़ करेंगी तो यह बालों को पूरी तरह से हेल्दी भी बनाएगा।

आपको क्या चाहिये:
- 1 टीस्पून आमला पावडर
- 1 टीस्पून रीठा पावडर
- 1/4 चौथाई टीस्पून कपूर पावडर
- 3 टीस्पून गुलाब जल
बनाने की विधि -
एक खाली कटोरी लें। उसमें सभी सामग्रियां डालें और अच्छी तरह से मिला लें। यह घोल ना तो ज्यादा पतला होना चाहिये और ना ही गाढ़ा।
कैसे करें यूज़
इस मास्क को अपने बालों में लगा कर जड़ से ले कर बालों के छोर तक मसाज करें। इस मास्क को कम से कम 10 मिनट के लिये छोड़ दें। बाद में इसे हल्के गरम पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में कम से कम 2-3 दिन यूज़ करें और बेहतरीन रिजल्ट देंखे।



Click it and Unblock the Notifications
