Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
बालों को लंबा और घना बनाये टी ट्री ऑइल
टी ट्री आयल और रोज़मेरी आयल को साथ में मिला कर लगाने से बाल लंबे और घने होते हैं। इन दोनों का मिश्रण अपने बालों की जड़ों में लगाएं और 5-10 मिनट तक अच्छे से मालिश करें।
आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक तेलों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिससे आपके बाल लंबे और घने हो जाएंगे। आज बोल्डस्काई ने कुछ ऐसे ही तेलों की लिस्ट बनायीं है।
The Nike Sports and Fitness Sale! Get Upto 25% Cashback on Purchase*
इसके साथ एक बात और ध्यान में रखें कि जरुरी नहीं की यह तेल आपके बालों के अनुकूल हो। इसलिए यह जरुरी है कि इसे इस्तेमाल करने से पहले आप इसको परख लें।

1. टी ट्री आयल के साथ रोज़मेरी आयल
टी ट्री आयल और रोज़मेरी आयल को साथ में मिला कर लगाने से बाल लंबे और घने होते हैं। इन दोनों का मिश्रण अपने बालों की जड़ों में लगाएं और 5-10 मिनट तक अच्छे से मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इसके बाद शैम्पू से बालों को धो दें।

2. टी ट्री आयल के साथ एप्पल साइडर विनगर
एप्पल साइडर विनगर बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बलों को लंबा करने में मदद करता है। टी ट्री आयल और एप्पल साइडर विनगर दोनों को अच्छे से मिलाएं और बालों की जड़ों में लगाएं। इसे बालों में अच्छे से मालिश करे जिसे तेल बालों में समां जाए। थोड़ी देर रुकने के बाद इसे शैम्पू से धो दें।

3. टी ट्री आयल के साथ जैतून का तेल और अंडा लगाएं
टी ट्री आयल, जैतून के तेल और अंडे तीनो रूखे और झड़ते बालों को ठीक करके बालों को लंबा करने में मदद करते है। इन तीनों को अच्छे से मिला कर एक मिश्रण तैयार करें। इसे अपने बालों में एक घंटे तक लगा कर रखें और फिर धो दें।

4. टी ट्री आयल के साथ नारियल का दूध
टी ट्री आयल को अक्सर नारियल के दूध के साथ मिला कर बालों की कई सारी परेशानियाँ को ठीक किया जा सकता है। इससे बालों का टूटना कम होता साथ ही बाल घने भी होते हैं। इसके लिए 1 चम्मच टी ट्री आयल लें इसे 2 चम्मच नारियल के दूध में मिलाएं। अब इसे बालों की जड़ों में 15-20 मिनट तक मालिश करें। थोड़ी देर के लिए छोड़ दें फिर अच्छे शैम्पू से धो दें।

5. टी ट्री आयल के साथ अरंडी का तेल
यह दोनों तेल अपने लाभदायक गुणों के लिए जाने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों का टूटना रुक जाता है साथी ही नए बाल आने लगते हैं। इन दोनों तेलों को बराबर मात्रा में मिलाएं और अपने बालों में अच्छे से मालिश करें। इसके बाद शैम्पू से धो दें।

6. नारियल के तेल के साथ टी ट्री आयल
नारियल के तेल और टी ट्री आयल में बहुत सारे फायदे होते हैं जिससे यह पूरी दुनिया में महिलाओं पसंदीदा उपाय है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल का तेल और कुछ बूँदें टी ट्री आयल की मिलाएं। इसे अपने बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। अब इसे शैम्पू से धो लें।

7. टी ट्री आयल और विटामिन ई आयल
टी ट्री आयल की तरह विटामिन ई आयल भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए विटामिन ई की 2 गोलियां टी ट्री आयल में मिलाये। अब इसे अपने बालों की जड़ों में धीरे-धीरे 15-20 मिनट तक मालिश करें। मालिश के बाद एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
