Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बारिश में भीगे बालों को डैमेज होने से ऐसे बचाएं
मॉनसून हर किसी को पसंद होता है। हालांकि, इस मौसम में बारिश का मज़ा लेने के लिए हमें कई चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप बारिश में भीगते हैं तो खुद का ध्यान रखना और भी ज़रूरी हो जाता है।
मॉनसून की बारिश में भीगने का सबसे ज़्यादा असर बालों पर पड़ता है। मॉनसून में बालों को स्वस्थ रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर बारिश में आपके बाल भीग गए हैं तो इन टिप्स की मदद से आप बालों को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

मॉनसून में बालों को नुकसान से बचाने के टिप्स
बालों की क्लींजिंग
बालों को स्वस्थ रखना है तो उन्हें क्लींज करना ना भूलें। बालों की क्लींजिंग से ये उलझते भी कम हैं। अगर आपके बाल साफ होंगे तो उनके फ्रिज़ी होने की संभावना कम हो जाएगी। अगर बाहर बहुत तेज़ बारिश हो रही है और आपके पास छाता नहीं है और आप जल्दी में हैं तो बारिश में भीगने के बाद घर आने पर बालों को क्लींज करना ना भूलें।
बारिश में भीगने के बाद घर आकर तुरंत बालों को शैंपू से धोएं। इससे बारिश के पानी से बालों में जमे सारे प्रदूषक और विषाक्त निकल जाएंगे। आप नहाने के पानी में नीम की पत्तिया डालकर भी नहा सकते हैं। बालों को धोने से पहले नहाने के पानी में नीम की कुछ पत्तियां डाल दें। नीम में एंटी-बैक्टीरियल यौगिक होते हैं। मॉनसून के मौसम में उमस की वजह से फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
नीम की पत्तियों से बाल धोने से स्कैल्प पर जमी धूल पूरी तरह से निकल जाती है और ये स्कैल्प को सभी तरह के संक्रमण से भी बचाती है। नीम की पत्तियों से स्कैल्प पर डैंड्रफ भी नहीं रहता है। अगर आप बारिश में नहाने के बाद बालों को शैंपू नहीं करेंगे तो इससे बाल कमज़ोर हो जाएंगे और झड़ने लगेंगे।
अगर आपके पास नीम की पत्तियां नहीं हैं तो किसी हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें। मार्केट में नीम के कई हर्बल शैंपू मौजूद हैं।
बालों की कंडीशनिंग करें
मॉनसून के दौरान उमस भरे मौसम की वजह से बाल बहुत ज़्यादा फ्रिज़ी हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोज़ कंडीशन नहीं करते हैं तो आपके बालों को नुकसान हो सकता है। ऐसे कंडीशनर का इस्तेमाल करें जो फ्रिज़ी बालों के लिए हो।
अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो सिलिकॉन बेस्ड कंडीश्नर का इस्तेमाल ना करें। आपको anti-humectant हेयर कंडीश्नर का इस्तेमाल करना चाहिए।
अपने लिए हेयर मास्क तैयार करें जिससे आप घर पर ही बालों को कंडीशन कर सकें। इसके लिए अंडे और योगर्ट को मिक्स कर पैक बना सकती हैं। ये फ्रिज़ी बालों के लिए बहुत बढ़िया है। आप अंडे और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क भी बना सकते हैं। इन दोनों चीज़ों को मिलाकर बालों पर लगाएं।
बालों को ड्राई करें
बालों में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपता है खासतौर पर मॉनसून के दौरान जब उमस भरा मौसम रहता है। इसकी वजह से स्कैल्प पर संक्रमण हो सकता है। बालों को हमेशा पूरी तरह से सुखाएं। बालों को सुखाने के लिए सबसे पहले तौलिए का इस्तेमाल करें।
अगर आपके पास समय है तो बालों को अपने आप सूखने दें वरना ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करें। बालों को ड्रायर से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रोटेक्टिव स्प्रे का इस्तेमाल करें। हेयर ड्रायर को सबसे कम तापमान पर सेट करें।
स्टाइलिंग प्रॉडक्ट का कम इस्तेमाल
स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान हो सकता है। इनसे दूर ही रहें। बालों पर कई तरह के प्रॉडक्ट्स लगाकर उन्हें खराब ना करें। बालों को धोने के बाद कोई अच्छा सा लीव इन कंडीश्नर लगाएं। इस तरह का कंडीश्नर फ्रिज़ी बालों को कंट्रोल कर सकता है। बहुत ज़्यादा स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल धूल और मॉइश्चर को आकर्षित करता है।
बारिश में भीगने के बाद बालों को धोने का समय ना हो तो
अगर आपके पास बारिश में भीगने के बाद बालों को धोने का समय नहीं है तो ऐसे में आपको अपने बालों को बांधकर रखना चाहिए। अगर आप घर जाकर बालों को धो नहीं सकती हैं तो उन्हें मैस्सी हेयरस्टाइल में बांध लें। मैस्सी हेयरबन आजकल सबसे ज़्यादा ट्रेंड में हैं। इससे बाल सुरक्षित रहेंगे और आप फैशनेबल भी दिखेंगी।
हेयरकट करवाएं
मॉनसून के मौसम में नियमित ट्रिम करवाना भी ज़रूरी होता है। इससे दो मुंहे बालों से छुटकारा मिलता है। नियमित हेयर कट करवाने से बाल सुंदर और क्लासी लगते हैं।
तो अगली बार जब मॉनसून आए तो बारिश में भीगने से डरे नहीं। इन टिप्स की मदद से मॉनसून के मौसम में भी आप अपने बालों को स्वस्थ और मज़बूत बना सकती हैं।
हालांकि, बारिश में बहुत ज़्यादा भीगने की वजह से आप खुद भी बीमार पड़ सकती हैं इसलिए ऐसा करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
