Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
डर्मा रोलर के इस्तेमाल के बाद अप्लाई करें ये एसेंशियल ऑयल
डर्मारोलर से बालों में मसाज करना काफी अच्छा माना जाता है। जब बालों में कुछ देर के लिए डर्मारोलर से मसाज की जाती है तो यह बालों की ग्रोथ को बूस्ट अप करते हैं। साथ ही साथ हेयर प्रोडक्ट को बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब में मदद करता है। यूं तो डर्मारोलर स्कैल्प व हेयर के लिए लाभदायक होते हैं, लेकिन अगर आप डर्मारोलर के रिजल्ट को और भी अधिक बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको मसाज करने के बाद एसेंशियल ऑयल को बालों में अप्लाई करना चाहिए। ये एसेंशियल ऑयल बालों को बेहद ही लाभ पहुंचाते हैं। हालांकि, आपको यह अवश्य जानना चाहिए कि आपको किन एसेंशियल ऑयल को बालों में अप्लाई करना चाहिए, ताकि आपको अधिकतम लाभ मिल सके-

एसेंशियल ऑयल से मिलते हैं ये फायदे
अगर आप डर्मा रोलर का इस्तेमाल करने के बाद एसेंशियल ऑयल को अप्लाई करते हैं तो इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं-
• एसेंशियल ऑयल को प्लांट्स से निकाला जाता है, जो स्कैल्प को गहराई से पोषण दे सकते हैं और हेयर हेल्थ में सुधार कर सकते हैं।
• डर्मारोलर के इस्तेमाल के बाद एसेंशियल ऑयल लगाने से वे बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
• एसेंशियल ऑयल आपके डल हेयर को अधिक शाइनी बनाते हैं।
• अगर सही एसेंशियल ऑयल को चुना जाता है तो यह आपकी हेयर प्रॉब्लम को भी दूर करने में मददगार है।

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को इसकी सूदिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। यह आपकी स्कैल्प को अधिक नरिशमेंट प्रदान करता है। साथ ही साथ, स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरियल ग्रोथ को भी कम करने में मदद करता है। ऐसा इसके एंटी-फंगल गुणों के कारण होता है। चूंकि, यह आपके बालों को अतिरिक्त हाइड्रेशन प्रदान करता है, इसलिए अगर आपके बाल कर्ली हैं तो भी आप लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को बालों में लगा सकते हैं। लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को बालों के लगाने के लिए आप इसे कैरियर ऑयल जैसे जैतून या नारियल के तेल में मिक्स करें और फिर अप्लाई करें।

थाइम एसेंशियल ऑयल का करें एसेंशियल ऑयल
थाइम ऑयल की गिनती सबसे मजबूत एसेंशियल ऑयल में होती है। इसमें बायोफ्लेवोनॉइड्स और स्कैल्प को पोषण देने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं जो आपकी स्कैल्प को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आप एक-दो थाइम एसेंशियल ऑयल की बूंदों में किसी कैरियर ऑयल को मिक्स करें। अब आप अपनी स्कैल्प पर धीरे से मालिश करें और 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में आप किसी जेंटल शैम्पू और कंडीशनर से बालों को वॉश करें।

सीडरवुड एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल
अगर आपकी स्कैल्प में सूखेपन की समस्या है तो ऐसे में डर्मारोलर का इस्तेमाल करने के बाद सीडरवुड एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें। सीडरवुड एसेंशियल ऑयल ना केवल ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, बल्कि स्कैल्प के सूखेपन और परतदार स्किन की समस्या को रोक सकते हैं। आप सीडरवुड एसेंशियल ऑयल की दो-तीन बूंदों में एक बड़ा चम्मच नारियल तेल को मिक्स करें। करीबन 30 मिनट तक इसे ऐसे ही लगे रहने दें और शैम्पू व कंडीशनर से बालों को वॉश करें।

रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल
रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल को बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल आपकी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल को बादाम के तेल के साथ मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
