Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों में बालों की विशेष देखभाल जरूरी, फॉलो करें ये टिप्स
सर्दियों के मौसम में बालों की सही देखभाल करना कोई आसान काम नहीं है। इस ड्राई मौसम में बाल को एक्सट्रा केयर की जरूरत रहती है। तो अगर आप भी सर्दियों के मौसम में बाल झड़ने और रूखे बालों की समस्या से परेशान रहते है तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप बालों की सही केयर कर सकते हैं।

1. अपने सिर को टोपी या दुपट्टे से ढकें
इस सर्दी में अपने बालों को ढकने के लिए स्कार्फ और टोपी का यूज ना करें। इसकी बजाय रेशम या साटन के दुपट्टे का उपयोग करें। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि बालों को ठंडी हवा से बचाने के लिए उसे ऊनी कपड़ों से ना ढंके। क्यूंकि ऊनी कपड़ों से घर्षण हो सकता है और इस वजह से दो मुंहे बाल बन सकते है, इसलिए बालों को ढंकने के लिए रेशम या साटन आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

2. शैम्पू कम करें
ज्यादा शैंपू करने से सर्दियों में सिर की त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। क्यूंकि शैंपू में मौजूद तत्व आपके स्कैल्प पर मौजूद नेचुरल ऑइल को हटा देते हैं जिससे बाल रूखे हो जाते हैं। बल्कि हानिकारक कैमिकल की वजह से सिर में खुजली हो सकती है। इसलिए कम बार शैम्पू करें और जेंटल फॉर्मूला का उपयोग करें।

3. एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें
आप अपने सिर पर सफेद या पीले रंग के गुच्छे देख सकते हैं जो इस मौसम में आपके कंधों पर गिर सकते हैं। ये डैंड्रफ़ है। सर्दियों में डैंड्रफ किसी फंगल इंफेक्शन या स्कैल्प के रूखे होने की वजह से हो सकता है। इसलिए सैलिसिलिक एसिड, जिंक पाइरिथियोन, केटोकोनाज़ोल, सेलेनियम सल्फाइड या कोल टार जैसे एक्टिव इंग्रीडेंट वाले एंटी-डैंड्रफ़ शैम्पू का उपयोग करें।

4. डीप कंडीशनिंग से करें फ्रिज़ी हेयर को कंट्रोल
सर्दियों के दौरान ड्राई एयर आपके बालों में मॉइश्चर को दूर कर सकती है और बालों के क्यूटिकल्स को खोल सकती है। जिससे फ्रिजी यानि घुंघराले बाल हो जाते हैं जो रफ, ड्राई और अनमैनेजेबल हो सकते हैं। ऐसे में फ्रिजी हेयर को कंट्रोल करने के लिए डीप कंडीशनिंग करें।

5. हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट से बचें
हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर और कर्लर से निकलने वाली गर्मी आपके बालों को तोड़ सकती है और ये दो मुंहे बालों का कारण बन सकती है। इसलिए इन टूल्स का सीमित प्रयोग करें और यदि आपको स्टाइल करना है तो हीट प्रोटेक्टेंट सीरम का उपयोग करें। इसके अलावा सर्दियों के महीनों में कूल हेयर स्टाइल जैसे ब्रेड्स, बन्स, अपडोस और ट्विस्ट चुनें।

6. तेल या सीरम का प्रयोग करें
सर्दियां आपके बालों के मॉइश्चर को सोख लेती हैं। इसलिए रात में सोने से पहले बालों में सीरम या तेल लगाए। आप अपने सीरम में हाइड्रेटिंग इंग्रीडेंट जैसे एलोवेरा, ग्रीन टी, शीया बटर, नारियल तेल, अरंडी का तेल, जैतून का तेल और बादाम का तेल हॉट ऑइल मसाज के लिए चुन सकते हैं। इसके अलावा बालों को टूटने से बचाने के लिए सुनिश्चित करें कि आप रेशम या साटन के तकिये पर सोएं।

7. गुनगुने पानी से बाल धोएं
सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाना सही है, लेकिन ये गर्म पानी आपके बालों पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। गर्म पानी आपके बालों से नेचुरल ऑइल निकालकर उन्हें ड्राई बना सकता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में बालों की सही देखभाल और पोषण के लिए उन्हें गुनगुने पानी से धोएं।

8. खूब पानी पिए
आपके बालों की ग्रोथ और नरिशिंग के लिए सबसे जरूरी है खुद को हाइड्रेट रखना। लेकिन सर्दी के मौसम में अधिकांश लोग कम पानी पीते है जिससे बालों से जुड़ी समस्याएं हो जाती है। इसलिए ये जरूरी है कि बालों की अच्छी सेहत के लिए भरपूर पानी पीया जाए।



Click it and Unblock the Notifications
