Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
DIY: दूध से अपने बालों को घर बैठे करें पार्लर जैसा स्ट्रेट, ये है स्टेप्स
प्राचीन काल से ही रेशमी सीधे बालों को महिला की सुंदरता में गिना जाता था। आज के वक्त में भी ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनके बाल नैचुरली स्ट्रेट रहें। मदर नेचर ने इसके लिए एक बेहतरीन तोहफा दिया है और वो है दूध। मिल्क से आप अपने बालों को शाइनी, मजबूत और स्ट्रेट कर सकते हैं।
मौसम, तनाव और प्रदूषण के कारण बालों को सीधे बनाए रखना आसान नहीं होता है, इसलिए आप अपने बालों को स्ट्रेटनर से सीधे करने की कोशिश में रहते हैं, उनको स्टाइल करते हैं, या फिर पार्लर में जाकर स्ट्रेट करवाते हैं। लेकिन आप अपने बालों को दूध के माध्यम से भी सीधे और शाइन करवा सकते हैं, वो भी बिना अपने बालों को नुकसान पहुंचाए।
आइए देखें कि दूध एक अच्छा DIY होम स्ट्रेटनर कैसे हो सकता है।

1. दूध का मिक्सचर तैयार करें-
दूध का यूज आप किसी भी तरह से कर सकते हैं, लेकिन बेहतर रिजल्ट के लिए गाढ़े दूध का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। आप नारियल के दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बेहतर रिजल्ट देता है। अगर आप नारियल के दूध का उपयोग करने का ऑप्शन चुनते हैं तो इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं और उस मिक्चर को फ्रिज में रखें और इसे लगभग एक घंटे के लिए जमने दें। आप इस मिक्चर को बनाने के लिए पाउडर मिल्क का भी यूज कर सकते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के लिए, आप एक केले को मिश्रण में थोड़ा शहद के साथ मिला सकते हैं।

2.मिक्सचर को अपने बालों पर लगाएं
दूध के इस मिश्रण को अपने बालों में लगाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी। बेस्ट रिजल्ट के लिए बालों के हर स्ट्रैंड को जड़ों से सिरे तक ढकने की जरूरत होगी। ये सुनिश्चित करें कि प्रत्येक स्ट्रैंड सिरों पर उतना ही मिक्चर लगाया जाए जितना कि जड़ों पर लग जाए। इस स्टेप को फॉलो करें क्योंकि आपको अपने पूरी बाल को चमकाना और लहराना है।

3. बालों को सुलझाएं
चौड़े दांतों वाली कंघी का यूज करके अपने बालों को सुलझाएं। इससे दूध के कारण बालों में गांठ नहीं बन पाएगी और आपके बाल सीधे हो जाएंगे और उन्हें आप कर्लिंग से भी बचा सकेंगी।

4. मिश्रण को बालों में सेट होने दें-
इस मिश्रण को अच्छे से आधे घंटे के लिए सिर पर लगा रहने दें। दूध को प्रत्येक स्ट्रैंड में भिगोकर सीधा करने की जरूरत है। इस मिक्सचर को अपना जादू चलाने में कुछ समय की आवश्यकता होगी। इस बीच आप अपने बालों को खुला छोड़ सकती हैं और दूसरे काम भी कर सकती हैं।

5. अपने डेली रूटीन को फॉलो करें-
बालों से दूध का मिक्चर हटाने का ये लास्ट स्टेप है, आप डेली यूज करने वाले शैम्पू और कंडीशनर का यूज करके गुनगुने पानी से सिर को धो लें, जब तक दूध बालों से ना निकल जाएं। इसके बाद आप अपने डेली ब्यूटी रिजीम को फॉलो कर सकती हैं। बालों को नेचुरली सूखने दें। सूखने के बाद आपको नेचुरल तरीके के स्ट्रेट बाल मिल जाएंगे।
अब आप अपने स्ट्रेट बालों को लहराते हुए दूसरों को दिखा सकती हैं। अब आप आपने सीधे बालों के लिए आसान, घरेलू नुस्खा आजमाए और दूसरों को भी सलाह दें।



Click it and Unblock the Notifications
