Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
डैंड्रफ का जड़ से सफाया करने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें लहसुन, गलती से भी नहीं होगी रूसी
सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। सर्दियों के मौसम में बालों में डैंड्रफ के आम समस्या होती है। डैंड्रफ की वजह से ठंड के मौसम में बाल अधिक टूटते हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं लेकिन इसके बाद भी डैंड्रफ से छुटकारा नहीं मिलता है। सर्दियों में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमालकर सकते हैं। लहसुन ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद है। चलिए जानते हैं डैंड्रफ का सफाया के लिए लहसुन का कैसे करें इस्तेमाल।

लहसुन और ऑलिव ऑयल हेयर पैक
लहसुन और ऑलिव का पेस्ट बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। पेस्ट बनाने के लिए लहसुन की 5 से 6 कलियां लें कलियों को क्रश कर लें इसके बाद इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को गर्म कर लें। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो इससे बालों की मसाज करें। बालों की मसाज करने ना केवल डैंड्रफ कम होगा बल्कि जड़े भी मजबूत होगी।

लहसुन और शहद हेयर पैक
लहसुन और शहद का पेस्ट लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम हो जाती है। पेस्ट बनाने से 5 से 6 लहसुन की कलियां लें और उनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में शहद मिला लें। शहद और लहसुन को अच्छे मिलाने के बाद इसे बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।

बालों के लिए लहसुन के फायदे
बालों का झड़ना बंद- लहसुन का इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना बंद होता जाता है जिससे बालों का विकास होता है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि स्कैल्प में बैक्टीरिया के संक्रमण को कम करने में मदद करता है। जिससे बालों का टूटना कम हो जाता है।
डैंड्रफ से छुटकारा- सर्दियों के मौसम में बालों में डैंड्रफ काफी बढ़ जाता है जिसकी वजह से बालों का टूटना काफी बढ़ जाता है। लहसुन का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ कम हो जाते हैं।
मजबूत जड़े- लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन पाया जाता है जो कि बालों के विकास के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। लहसुन में एंटीफंगल के गुण पाए जाते हैं जो कि स्कैल्प को फंगल और बैक्टीरिया से बचाते हैं जिससे जड़े मजबूत होती है।

लहसुन का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
लहसुन को बालों में लगाने से पहले टेस्ट कर लें।
बालों में ज्यादा मात्रा में लहसुन का इस्तेमाल ना करें।
लहसुन का इस्तेमाल करने से पहले हेयर एक्सपर्ट से राय जरुर लें।
अगर आपको लहसुन से किसी भी तरह की परेशान होती है तो लहसुन का इस्तेमाल ना करें।
बालों की ग्रोथ के लिए लहसुन और शहद काफी फायदेमंद होता है। लहसुन की 5 से 6 कलियां लें उसे पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट में शहद मिला लें। इस मिश्रण को बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।
लहसुन के तेल में एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण पाए जाते है तो संक्रमण से बचाने का काम करते हैं।
लहसुन में एलोपेसिया पाया जाता है जो कि झड़ते बालों को रोकने में काफी मददगार है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है जो कि स्कैल्प संक्रमण को कम करता है जिससे बालों का विकास होता है।



Click it and Unblock the Notifications
