Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीपिका कक्कड़ विंटर में इस्तेमाल करती हैं ये होममेड नॉन स्टिकी फेस क्रीम, जानें बनाने का आसान तरीका
सर्दियों के मौसम में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में स्किन काफी ड्राई और डल हो जाती है। इस मौसम में स्किन केयर के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कुछ क्रीम काफी चिपचिपी होती है। ऐसे में चेहरा चिपचिपा लगता है। अगर आप भी चिपचिपी क्रीम से परेशान है तो आप नॉन स्टिकी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने घर पर नॉन स्टिकी फेस क्रीम बनाने का तरीका शेयर किया है। इस क्रीम का इस्तेमाल कर सर्दियों में स्किन को मुलायम बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं क्रीम बनाने का आसान तरीका।

क्रीम बनाने का तरीका
क्रीम बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच बेबी क्रीम, 1 छोटा चम्मच पेट्रोलियम जेली, 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 विटामिन ई कैप्सूल, कुछ बूंदें ग्रेप सीड ऑयल, कुछ बूंदें रोजमैरी ऑयल और लोबान ऑयल लें। एक बाउल में बेबी क्रीम और पेट्रोलियम जेली को डाले। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में ऑलिव ऑयल डाले और मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाएं। अब इसमें ग्रेप सीड एसेंशियल ऑयल, लोबान ऑयल और रोजमैरी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर मिक्स कर लें। आपकी क्रीम अब तैयार है। इसे आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।

होममेड क्रीम के फायदे
होममेड क्रीम में एक्ट्रेस ने ग्रेप सीड एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया है। तेल में विटामिन ई और सी है। साथ ही तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते है जो कि चेहरे के मुंहासों को कम करने में मदद करता है। इसके साथ चेहरे की रंगत भी साफ करते हैं। रोजमेरी ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटर के गुण पाए जाते है जो कि चेहरे की सूजन और घाव को ठीक करते हैं। लोबान का तेल चेहरे की फाइन लाइन और झुर्रियों को कम करने में मददगार होता है। लोबान ऑयल को आप नाइट स्किन केयर की तरह भी शामिल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
