Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
छोटी आंखों के लिए आईमेकअप टिप्स
आंखें हमारे चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा होती है। आप किसी के बारे में जो भी सोचती है वह आपकी आंखों से झलकने लगता है। आंखें, आपकी अच्छी और बुरी दोनों तरह की फीलिंग्स को बयां कर देती है। आमतौर पर लोगों को बड़ी आंखें अच्छी लगती है। कुछ लड़कियों की आंखें बहुत सुंदर, बड़ी और आकर्षक होती है जिनमें काजल, मस्कारा और लाइनर लगाने के बाद उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते है।
लेकिन कुछ लड़कियों की आंखें छोटी होती है। कभी - कभार आंखों में सूजन आ जाने से भी वह छोटी दिखने लगती है ऐसे में वह अच्छी नहीं दिखती है। अगर आपकी आंखें छोटी है तो आंखों पर स्पेशल आईमेकअप करने की आवश्यकता पड़ती है। इस तरह मेकअप करने से आंखें बड़ी और आकर्षक दिखने लगती है।

छोटी आंखों पर आईमेकअप के कुछ टिप्स निम्म प्रकार है :
मसकारा - छोटी आंखों की सुंदरता, मसकारा के इस्तेमाल से बढ़ाई जा सकती है। मसकारा, आंखों पर ऊपरी और निचली पलकों पर लगाया जाता है। इसे लगाने से आंखों की पलकें सीधी हो जाती है और वह सामान्य से बढ़ी दिखती है। आप चाहें तो पलकों को घुमाकर भी मसकारा लगा सकती है, इससे नया लुक आएगा।
आईलाइनर - आईलाइनर, छोटी आंखों के लिए सबसे अच्छा मेकअप टूल है। आप आंखों पर प्रॉपर शेप में आईलाइनर लगाएं। आंखें छोटी पर लाइनर लम्बाई में लगाएं, इससे आंखें बढ़ी दिखेगी। हल्के या सफेद रंग का लाइनर इस्तेमाल करें। डार्क कलर का लाइनर इस्तेमाल करें तो वह आपकी ड्रेस से मैच होना चाहिए। आईलाइनर, मसकारा इफेक्ट को बढ़ाता है। छोटी आंखे होने पर निचले हिस्से पर लाइनर कतई न लगाएं।
आईशैडो - आईशैडो से आंखों के ऊपर का स्पेस ज्यादा लगता है, इससे आंखे बढ़ी लगने लगती है। शाम की पार्टी में जाना हो, तो हमेशा ड्रेस से मैच करता हुआ आईशैडो इस्तेमाल करें। वैसे कुछ शेड्स हमेशा अच्छे लगते है जैसे - ब्लैक, ग्रे या पर्पल। अगर आप कॉलेज गोईंग गर्ल है तो पिंक, ब्राउन या मैरून जैसे रंग भी लगा सकती है। आईशैडो को लाइनर और मसकारा लगाने के बाद ही लगाएं।
प्राइमर और फाउंडेशन - यह आईमेकअप का सबसे पहला स्टेप होता है। मसकारा, लाइनर या शैडो लगाने से पहले आप प्राइमर और फाउंडेशन को लगा लें। इसकी मदद से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल और दाग-धब्बे आदि छुप जाते है। इसके बाद आप बाकी मेकअप टूल्स को यूज कर सकते है।
शिमर - छोटी आंखों पर शिमर का इस्तेमाल करना अच्छा होता है। यह एक तरीके का चमकीला ड्राई पाउडर होता है जो आंखों में स्पार्कल इफेक्ट देता है। लेकिन इसका उपयोग बेहद सावधानी से करना चाहिए। इसका इस्तेमाल सिर्फ पलकों पर होता है।
यह कुछ टिप्स थे, जो आपकी छोटी आंखों पर किए जाने से वह अच्छी और सुंदर दिखने लगेगी। यह मेकअप सिर्फ पार्टी या बाहर जाते समय करें, रात को सोने से पहले इसे उतार दें। आंखों पर ज्यादा मेकअप करना, आंखों की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। उनकी सुरक्षा का ध्यान रखिए और मेकअप को ज्यादा देर न लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
