Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
बड़ी आंखों के लिये मेकअप टिप्स
जिन लड़कियों की आंखें बड़ी होती हैं , वे लड़कियां प्राकृतिक रूप से ही खूबसूरत लगने लगती हैं। हमारे चेहरे पर आंखों की बनावट का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर आंखें बड़ी हैं और आप उनका ठीक से ख्याल नहीं रखती तो आपका लुक डल लगने लगेगा। पर यदि बड़ी आंखों पर ठीक प्रकार से मेकअप किया गया तो यही आंखें कहर ढा सकती हैं।
बाजर में ऐसे हजारों कॉसमैटिक उपलब्ध हैं जो आपकी आंखों का लुक उभार कर आपको खूबसूरत बना सकते हैं। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा, बस आज कल चल रहे ट्रेंड को फॉलो करना होगा। अपनी आंखों को हाईलाइट करने के लिये अपनी ड्रेस से मैचिंग आई शैडो लगाना होगा। तो चलिये जानते हैं कुछ आसान से मेकअप टिप्स जो कि खास हैं बड़ी आंखों के लिये।

बड़ी आंखों के लिये मेकअप टिप्स
1. कई सारे रंग लगाएं- आप अधिकतर काला ही रंग लगाती होगीं या फिर वो रंग जो आज कल फैशन में होगें। पर आपको ब्लैक आई लाइनर के ऊपर एक पतली सी लकीर किसी अलग रंग की लगानी चाहिये। या फिर वो रंग जो आपकी ड्रेस के साथ मैच कर रहा हो।
2. शिमल ट्राई करें- शिमरी आई शैडो बड़ी आंखों पर अच्छा दिखता है। जब भी आप आंखों पर मेकअप करने की सोंचे तो चमीला आई शैडो लगाना बिल्कुल भी ना भूलें। इससे आपको ग्लैमरस लुक मिलेगा।
3. नीचे की आई लैश को हाईलाइट करें- मस्कारा को हमेशा अपनी ऊपर की पलको को हाईलाइट करने के लिये ना लगाएं। बल्कि नीचे कि आई लैश को भी मस्कारा से हाईलाइट करें। इससे आप एक अलग सा लुक पाएंगी।
4. डार्क सर्कल को दूर रखें- आपकी आंखे बड़ी और खूबसूरत हैं, पर अगर डार्क सर्कल हैं तो इससे पूरा लुक बरबाद हो जाता है। डार्क सर्कल दूर करने के लिये कंसीलर की सहायता लें।
5. आईलैश को कर्ल करें- एक अच्छा आईलैश कर्लर खरीदें। इससे आईलैश को कर्ल करें और फिर आंखों पर मेकअप करें।
6. ट्रेंड को फॉलो करें- आप उन लकी लड़कियों में से एक हैं जिसकी आंखें प्राकृतिक रूप से सुंदर हैं। इसे और भी ज्यादा ग्लैमरस और सुंदर बनाने के लिये मेकअप ट्रेड का प्रयोग करें। अगर आंखों पर डार्क सर्कल है तो घरेलू मास्क का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
