Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
आई लैश को घना बना देगें ये तरीके
आंखों की खूबसूरती केवल घनी पलको से होती हैं लेकिन हम में से बहुत से लोग हैं जो पलको पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते। कई महिलाओं की पलके घनी नहीं होती इसलिये वे अपनी आंखों की सुंदरता को उभारने के लिये नकली या आर्टिफीशियल पलको का इस्तमाल करती हैं।
लेकिन जब आप अपनी पलको को प्राकृतिक रूप से घना बना सकती हैं, तो आपको इतनी तकलीफ उठाने की क्या जरुरत। पर हां कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो अब डॉक्टरों से सलाह लेने लगी हैं कि वे अपनी पलको को घना, उनकी लंबाई और उन्हें बजबूत कैसे बना सकती हैं। तो आइये इसी बात पर हम भी जानते हैं कि हम अपनी लाई लैश को घना और खूबसूरत कैसे बना सकते हैं।

आइये जानते हैं कि किस तरह से आप अपनी पलको को घना और मोटा बना सकती हैं-
1. हमेशा अपने आई मेकअप को साफ करें
अगर आप अपने आंखों के मेकअप को दिनभर रखने के बाद भी रात को साफ कर के नही सोएंगी तो आंखों की आई लैश और आंखों के आस पास की संवेदनशील त्वचा खराब हो जाएगी।
2. अपनी आई लैशेज को सांस लेने दें
आई लेश कर्ल, लैश बढाने वाले यंत्रों और बाजारू प्रोडक्ट ज्यादा इस्तमाल करने से आंखों की बरौनी कमजोर पड़ जाती है और बाल गायब होने लगते हैं। याद रखें कि आपकी आई लैश को फिर से दुबारा ठीक होना है इसलिये उसे सांस लेने दें और उस पर ज्यादा एक्सपेरिमेंट ना करें।
3. प्रोटीन डाइट
अगर आपका शरीर स्वस्थ्य रहेगा, तो जाहिर सी बात है कि आपकी आंखें और पलके भी ठीक रहेंगी। रोजाना अपनी डाइट में प्रोटीन खाइये क्योंकि त्वचा, बाल, नाखून और पलको को इसकी बहुत जरुरत होती है। अपने आहार में दाल, मछली, मीट, चने और मेवे आदि को शामिल कीजिये।
4. अपनी आंखों को मलना बंद करें
कई लोग अपनी आंखों को रगड़ने से बाज नहीं आते खासतौर पर तब जब उनकी आंखें खुजलाती हैं या फिर जब उन्हें नींद लगी होती है। ऐसा करने से आंखों में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं खासकर कि पलक के बाल कम होना शुरु हो जाते हैं। इसलिये अपने आथों को अपनी आंखों से दूर रखें।
5. विटामिन इ तेल
एक छोटा सा आइ लैश ब्रश लें और उसे इस तेल में डुबा कर रोजाना अपनी आंखों की पलको पर लगाएं। चाहें तो विटामिन इ की कुछ टैबलेट को क्रश कर के इस तेल के साथ मिला कर लगा सकती हैं। अगर आपकी पलको पर खुजली होती है तो वह भी इस तेल को लगाने से खतम हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
