Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
कैसे लगाएं नकली आइलैश?
आइलैश यानी की पलक से आंखों की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर जाती है। लेकिन अगर आंखों को शेप देना हो या फिर उसे और भी खूबसूरत बनाना हो तो आप नकली यानी की फेक आइलैश लगा सकती हैं। आप को पता है कि हमारे बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो कि अपनी कामुकता को उभारने के लिये फेक आइलैश का प्रयोग करती हैं। नकली पलके चेहरे को एक नया लुक देती हैं। लेकिन यह फेक आइलैश लगाई कैसे जाए? आइये जानते हैं कुछ टिप्स।
टिप्स नकली लाइलैश लगाने के
1. ट्रिम- अगर आइलैश आपकी आंखों से ज्यादा लंबी है तो उसे अपनी आंखों के साइज के अनुसार काट लीजिये। लेकिन ध्यान रहें कि आइलैश का आखिरी हिस्सा कुछ बाहर की ओर निकला हुआ होना चाहिये। इससे आइलैश भरी हुई और कर्ली दिखती हैं।
2. ग्लू लगाइये- आइलैश के आखिरी छोर पर ग्लू लगाइये। लेकिन यह इतना आसान नहीं हैं, इसलिये ग्लू को अपनी उंगली में लगाइये और उसी पर पलको को थोडी़ देर के लिये दबा दीजिये जिससे उस पर ग्लू लग जाए।
3. चिमटी- अब धीरे से अपनी नकली पलको को चिमटी की सहायता से पकडे़ और आंखों के करीब लाएं। जब आइलैश सही जगह पर आ जाए तब उसे तुरंत ही उंगली से चिपका दें। चिपकाते वक्त ज्यादा प्रेशर ना डालें वरना वह चिपकने की बजाए बाहर निकल आएगी। अब अपनी उंगलियों को धीरे से हटा लीजिये।
4. मसकारा लगाइये- जब पलके सूख जाएं तब मसकारा लगाएं। मस्कारा पलको को और भी ज्यादा घना लुक देंगी और लंबा भी दिखाएंगी। जब मसकारा लगा लें तब पलको को दुबारा प्रेस करें, जिससे वह निकले नहीं। मसकारा नकली पलको को असली वाली पलको से जुड़ने में मदद भी करता है।
5. आइलाइनर- जब आप नकली पलको को लगाएंगी तो आंखों के नीचे थोडी़ से खाली जगह बच जाएगी। इस जगह को आप आइलाइनर लगा कर पूरा भर सकती हैं।
नकली आइलैश को लगाने से पहले अपने चेहरे का पूरा मेकअप कर लेना चाहिये तभी इसे लगाना बेहतर होगा।



Click it and Unblock the Notifications
