Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
शादी के दिन आंखों के मेकअप के लिए खास टिप्स
किसी भी लड़की के लिए शादी का दिन उसकी जिन्दगी का सबसे खास दिन होता है, वो चाहती है कि उस दिन वह सबसे सुंदर दिखें। अक्सर आपने देखा होगा कि कई लड़कियां नॉर्मल ज्यादा अचछी लगती है लेकिन शादी के दिन उनका मेकअप बहुत ही खराब ढंग से कर दिया जाता है जिससे वह बेकार दिखने लगती है। शादी के मेकअप में सबसे ज्यादा अहम मेकअप आंखों का मेकअप होता है। पूरा मेकअप कितना भी अचछा कर दिया जाएं लेकिन आंखों का मेकअप परफेक्ट न हों, तो बहुत बेकार लगता है। शादी के दिन तैयार होने से पहले ही सारी बातें अपनी पार्लर वाली से क्लीयर कर लें। तो आइए जानते है शादी के दिन आंखों के मेकअप के लिए खास टिप्स:
छोटी आंखों के लिए आईमेकअप टिप्स

कंसीलर लगाएं: आंखों के मेकअप की शुरूआत कंसीलर से की जानी चाहिए। सबसे पहले कंसीलर को उचित मात्रा में आंखों की ऊपरी आईलिड पर लगाएं। इससे अांखों की ऊपरी त्वचा पर चमक अाएगी।

आईशैडो एप्लाई करें : कंसीलर लगाने के बाद हल्के हाथों से आईशैडो को लगाएं जो कि आपकी ड्रेस के साथ मैंचिंग करता हुआ होना चाहिए। आप डार्क शैडो लगाना चाहती है या लाइट, यह आप पर निर्भर करता है।

अब लाइनर लगाएं: आईशैडो के बाद लाइनर लगाएं। लाइनर का डार्क शेड यूज करें ताकि आपकी आंखों की खूबसूरती निखरकर सामने आएं। आप चाहें तो इसे काजल से भी कर सकते हैं लेकिन काजल फैलने वाला नहीं होना चाहिए।

मस्कारा लगाएं: आंखों का पूरा मेकअप हो जाने के बाद ही मस्कारा लगाना चाहिए। सारे मेकअप प्रोडक्ट वॉटरप्रूफ होने चाहिए। पलकें कम हों तो आईलैशेश का इस्तेमाल कर सकती हैं। मस्कारा के तीन कोट्स लगाने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
