Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करेक्टर्स - ऐसे चुनें हर स्किन टोन के लिए सही शेड
मेकअप त्वचा से शुरू होता है; और त्वचा को आसानी से सुंदर बनाना एक चुनौतीपूर्ण काम है। कोई भी त्वचा दाग धब्बों से रहित नहीं होती। यदि आपके चेहरे पर कोई दाग धब्बे नहीं हैं तो भी आपको किसी न किसी कारण से डार्क सर्कल हो जाते हैं।
कंसीलर से कुछ समस्याओं को कम किया जा सकता है परन्तु सभी को नहीं, विशेष रूप से डार्क सर्कल्स की समस्या को। कितना भी मेकअप कर लें ये डार्क सर्कल्स दिखते ही हैं। आँखों की इस समस्या को कैसे दूर किया जाए? इन जिद्दी डार्क सर्कल्स और आँखों की लालिमा से छुटकारा कैसे मिल सकता है?
खैर, यहाँ कलर करेक्शन आपकी बचत के लिए आता है। इस तकनीक का उपयोग मेकअप आर्टिस्ट कई दशकों से करते आ रहे हैं। यह कलर व्हील के सिद्धांत पर आधारित है जिसमें जो कलर एक दूसरे के सामने आते हैं वे एक दूसरे को ढंकते हैं।

कंसीलर या फाउंडेशन लगाने से पहले करेक्टर्स लगाना चाहिए। इसका उपयोग त्वचा की खामियों को दूर करने के लिए किया जाता है जो कंसीलर नहीं कर पाता। हम सभी दोषरहित त्वचा चाहते हैं, है न? करेक्टर्स यही काम करता है। इसके बारे में नीचे बताया गया है।

करेक्टर्स किस तरह काम करता है
करेक्टर्स मूल रूप से दृष्टि भ्रम उत्पन्न करते हैं। जैसा कि पहले बताया गया है कि कलर व्हील पर जो कलर एक दूसरे के सामने होते हैं वे एक दूसरे के प्रभाव को कम कर देते हैं। उसी प्रकार डार्क स्पॉट या दाग धब्बे का जो रंग है, कलर व्हील पर उसके सामने के रंग का करेक्टर लगाने से त्वचा एक समान दिखाई देने का भ्रम होता है।
इस तकनीक का उपयोग मेकअप आर्टिस्ट बहुत पहले से कर रहे हैं। अब तक यह राज़ मेकअप के कौशल तक ही सीमित था परन्तु अब यह सबके सामने उजागर हो चुका है और अब बाज़ार में कई तरह के करेक्टर्स उपलब्ध हैं।

त्वचा के रंग के अनुसार करेक्टर्स
गोरी त्वचा
इस प्रकार की त्वचा के लिए पीच कलर के करेक्टर्स जादू की तरह काम करते हैं। चाहे डार्क सर्कल्स की समस्या हो या त्वचा के रंग की समस्या, इस प्रकार की त्वचा के लिए यह सबसे शेड है। लालिमा को दूर करने के लिए पेस्टल ऑरेंज करेक्टर का उपयोग करें। क्योंकि त्वचा के इस रंग का झुकाव हलके रंग की ओर होता है अत: ऑरेंज कलर पर आधारित कोई भी रंग इस त्वचा के लिए उपयुक्त है। इस त्वचा पर गुलाबी या नीले रंग के शेड अच्छे नहीं दिखते।

त्वचा के रंग के अनुसार करेक्टर्स
मीडियम स्किन
डार्क सर्कल्स के लिए ऑरेंज करेक्टर्स और लालिमा के लिए हरे रंग के करेक्टर की सलाह दी जाती है। हालाँकि हरे रंग का उपयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए। हरे रंग का अधिक उपयोग करने से त्वचा फीकी दिखती है विशेष रूप से जिनकी त्वचा के रंग का झुकाव ऑलिव होता है। ऑलिव त्वचा के साथ पीला और ऑरेंज करेक्टर अच्छा दिखता है।

त्वचा के रंग के अनुसार करेक्टर्स
डार्क त्वचा (गहरे रंग की त्वचा)
गहरे रंग की त्वचा पर डार्क सर्कल्स को कवर करने के लिए लाल रंग सबसे उपयुक्त होता है। ऑरेंज का उपयोग भी किया जा सकता है। गहेरे त्वचा पर नीले या हरे करेक्टर्स का उपयोग न करें क्योंकि इससे त्वचा रुखी और बेजान दिखती है।



Click it and Unblock the Notifications
