Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
आसान मेकअप ट्रिक्स से छिपाएं लव बाइट को
जब एक लड़का और लड़की प्यार में होते है तो लाजिमी सी बात है प्यार मोहब्बत और नजदीकियां तो होंगी ही। इस प्यार मोहब्बत में कभी कभी इश्क की निशानियां भी एक दूसरे को दे देते है।
ये इश्क की निशानी अगर एक दूसरे तक रहे तो ठीक है, अगर दुनिया की नजरों में आ जाएं तो.. बातें तो होगी ही और बातों का क्या है?, खुद की ही शर्म से नजरें नीचे हो जाती हैं। आप समझ ही गए होंगे कि हम लवबाइट की बात कर रहें हैं, वैसे तो ये इतनी बड़ी बात नहीं हैं, क्योंकि ये लव बाइट कुछ दिनों की मेहमान होती हैं, लेकिन इन्हें छिपाने के बहुत सारे तरीकें हैं। जिस तरीके से आप मेकअप से अपने पिंपल के निशान, डार्क सर्कल और बाकी की कमियों को छिपाती हैं, उसी तरह से लव बाइट्स को भी छिपाया जा सकता है। हम बताते हैं कैसे:

लव बाइट छुपाने के तरीके
लव बाइट आपको परेशान भी कर सकते हैं और सुकून भी दे सकते हैं। कई लोग होते हैं जिन्हें लव बाइट देखकर काफी अच्छा लगता है। ये आपके रिश्ते में संतुष्टि की निशानी भी होती है जिस कारण बहुत सारे जोड़ों को लव बाइट पसंद आते हैं। खैर लव बाइट प्यार का निशान तो दे गया लेकिन ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है कि इसे खुलेआम दिखाया जाए। इसे मेकअप के जरिये आसानी से छुपाया जा सकता है।

पहले ये ट्राय करें
जिस जगह लव बाइट के निशान है उसे धो लें या गीले कपड़े से साफ कर लें, या थोड़ा बर्फ लगाएं। अब इसपर थोड़ा सा मॉश्चराइज़र लगाएं। अपने हाथ में थोड़ा-सा प्राइमर लें और उस स्थान पर अच्छी तरीके से लगा लें।

टर्टलनेक और स्ट्रेट टीशर्ट
अगर ये लव बाइट आपको ठंड में मिले हैं तो कोई चिंता की बात नहीं है। तब आप इसे हाइनेक से पहनकर ढक सकती हैं। लेकिन अगर ये आपको गर्मी के दिनों में मिले हैं तो चिंता की बात है। क्योंकि इस मौसम में आप हाइनेक नहीं पहन सकतीं। ऐसे में आप हल्के रंग की स्ट्रेट टिशर्ट पहनें जो आपके लव बाइट के निशान को भी छुपाएंगे और आपको गर्मी भी नहीं लगने देंगे। या फिर इनमें से कुछ पहनें-
टर्टल नेक टीशर्ट। फुल स्लीव्स और हाई कॉलर टीशर्ट।
हाई कॉलर टैंक टॉप।

गहरा मेकअप
लव बाइट को मेकअप के जरिये छुपाने की कोशिश करें। जैसे कि फाउंडेशन लव बाइट को छुपाने के लिए बेस्ट है। साथ ही आंखों को हैवी मेकअप दें और बड़ी बिंदी लगाएं। इससे सबका ध्यान आंखों की तरफ होगा। या फिर हैवी मेकअप करें जिससे की लोगों को ध्यान केवल आपके मेकअप पर ही जाए। साथ में बालों को खुला रखें।

अगर खुली जगह है लव बाइट
लव बाइट को छिपाने के लिए आप अपने चेहरे की ही तरह उसपर भी फाउंडेशन लगा सकती हैं। फाउंडेशन लगाकर उसे स्किन के साथ अच्छी तरीके से मिला लें।

फाउंडेशन की मदद लें
अपने स्किन टोन से थोड़े लाइट फाउंडेशन से लव बाइट को कवर करें। जब आप लाइट शेड के फाउंडेशन से उसे कवर करेंगे तो वो स्किन में छिप जाएगा, अलग से उभर कर नहीं आएगा।आप थोड़ा नैचुरल और बाकी स्किन की तरह दिखाने के लिए उस स्थान पर थोड़ा फाउंडेशन पाउडर भी छिड़क सकते हैं।

स्कार्फ पहनकर निकलें
अगर ये तरीके काम न आएं, तो आप स्कार्फ पहनकर अपने लव बाइट को छिपा सकती हैं। या अगर कोई नोटिस कर लें तो ये भी कह सकती हैं कि स्ट्रेटनिंग आयरन से चोट लग गई। शायद ये बहाना ही काम कर जाए!



Click it and Unblock the Notifications
