Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
परफ्यूम की शॉपिंग करने जा रहे हैं तो आपके काम की हैं ये बातें
गर्मी और उमस वाले मौसम में पसीने और उससे होने वाली चिपचिप बहुत ज्यादा परेशान करती है। इसकी वजह से शरीर से आने वाली बदबू भी शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। इसके लिए आप डियोड्रेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी खुशबू व्यक्ति की पर्सनालिटी पर काफी असर डालती है। आपको जब खुद से अच्छी महक आने का एहसास रहता है तब आप सकारात्मक तथा फ्रेश महसूस करते हैं और आपका काम में भी मन लगता है।

हम रोजाना ही परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसकी खरीदारी के समय जानकारी के अभाव में अच्छा परफ्यूम नहीं चुन पाते हैं। कई बार आपने नोटिस किया होगा कि शॉपिंग के बाद घर लाए हुए परफ्यूम की महक आपको पसंद नहीं आ रही है या फिर उसकी खुशबू कुछ घंटों में ही खत्म हो जाती है। आपको परफ्यूम खरीदने से पहले ये जानने की जरूरत है कि आपके लिए कौन सी सुगंध सही होगी और शॉपिंग के समय किन बातों का ख्याल रखने की जरूरत है।

अपनी पर्सनालिटी से मेल खाती सुगंध चुनें
ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हर तरह की खुशबू वाला परफ्यूम सभी को सूट कर जाए। आपकी जैसी पर्सनालिटी और लाइफस्टाइल है आपको उसी के मुताबिक सुगंध चुननी चाहिए। अगर आप दफ्तर में आलस महसूस करते हैं तो गुलाब जैसी भीनी खुशबू वाला परफ्यूम तो ना ही चुनें।

टेस्टिंग स्ट्रिप और बॉडी पर अलग महकता है परफ्यूम
अगर आप शॉपिंग के दौरान ब्लॉटर पेपर पर छिड़के परफ्यूम को स्मेल करते हैं और ये सोचते हैं कि आपकी बॉडी पर भी उसकी बिल्कुल वैसी ही खुशबू आएगी तो आप गलत हैं। जब परफ्यूम को शरीर पर छिड़का जाता है तब वो त्वचा पर मौजूद नेचुरल बैक्टीरिया के साथ रिएक्शन करता है जिससे परफ्यूम की महक बदली बदली लग सकती है। ब्लॉटर पेपर पर चेक करने के बाद यदि आपको खुशबू पसंद आयी तो फिर आप अपनी स्किन पर उसकी जांच कर लें।

तेज खुशबू वाला परफ्यूम ना लें
मौसम के मुताबिक परफ्यूम की महक का चयन करें। गर्मियों में आप हल्का और फ्रेश सुगंध वाला परफ्यूम इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करके आप भी रिलैक्स महसूस करेंगे। बहुत तेज महक वाला परफ्यूम लगा लेने से आपको और आपके आसपास बैठे लोगों को सिर दर्द की परेशानी भी हो सकती है।

खुशबू रहे लंबे समय तक
आप ऐसी खुशबू का चुनाव करें जो लंबे समय तक बरकरार रहे। ऐसा ना हो कि घर से परफ्यूम लगाकर निकलने के बाद ऑफिस पहुंचते तक वो उड़ जाए। आप इसके लिए लैवेंडर, जैसमीन या वनीला जैसी खुशबू चुन सकते हैं।

क्वालिटी के साथ समझौता नहीं
आप कभी भी परफ्यूम की खरीदारी के समय सस्ता दाम देखकर उसकी क्वालिटी से समझौता ना करें। इसका नुकसान आपकी त्वचा पर हो सकता है।
डियोड्रेंट से जितना बच सकते हैं बचें। इसके इस्तेमाल से स्किन कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
