Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
ब्लैक स्पॉट और रेडनेस को छुपाकर चेहरे को फ्लोलैस लुक देता है ग्रीन कंसीलर, ये है अप्लाई करने का तरीका
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे, पिंपल्स और रोसैसिया की प्रॉबलम है, इसके साथ ही स्किन लाल हो रही है, स्किन पर ब्लैक स्पॉट, रेड स्पॉट्स आ रहे हैं तो इसके लिए सबसे अच्छे ग्रीन कंसीलर का यूज करें। ये आपकी स्किन टोन को इवेन करता है, साथ ही चेहरे पर आई हुई दिक्कतों को भी छुपाता है। फेस की रेडनेस हाइड करना एक मुश्किल प्रोसेस हो सकता है। इसके लिए जब आप मेकअप प्रोडक्ट को यूज कर रहे हो, इस पर खासा ध्यान देना चाहिए। कई बार ऐसा होता है, जो प्रोडक्ट आप चेहरे पर लगा रहे हो वो आपके फेस पर सूट नहीं कर रहा हो। यहां पर हम आपको ग्रीन कलर के कंसीलर के बारें में बताने वाले हैं जो आपके फेस की प्रॉबलम्स को हाइड करता है।

ग्रीन कंसीलर का इस्तेमाल कैसे करें
फाउंडेशन से पहले ग्रीन कलर करेक्टर लगाएं। चेहरे पर इसकी एक पतली परत लगाने की सलाह देते हैं। इसे फेस के उन एरिया पर लगाएं जहां पर आपको इसकी जरूरत महसूस हो रही हो, इसे एक अच्छे ब्यूटी ब्लेंडर से सेट कर लें। आपको बतातें चले कि पूरे चेहरे पर ग्रीन कंसीलर या प्राइमर नहीं लगाना चाहिए, बस वहीं जहां पर इसकी जरूरत हो।

ग्रीन कंसीलर का यूज
ब्रेकआउट को कवर करने के लिए
Rosacea और सूजन के कारण आई रेडनेस को कवर करने में मदद कर सकता है
स्किनटोन को हल्का करता है

ग्रीन कंसीलर कैसे काम करता है?
ये बात तो आप जानती ही होगीं कि हरे रंग को लाल रंग के अपोजिट रखा जाता है, जिसका मतलब है कि जब आप लाल रंग के धब्बे पर हरे रंग के मेकअप प्रोडक्ट को लगाते है तो ये रेडनेस को बेअसर करने का काम करता है। यही बात आंखों के नीचे के काले घेरे के साथ भी काम करती है। यदि आप पीच रंग के कंसीलर से ऑड स्पॉट को कवर करते है, वहीं नारंगी रंग के कंसीलर आखों के काले घेरे लगभग उतने ब्लैक नहीं दिखेंगे। जब तक ऑरेंज करल कंसीलर को उन पर नहीं लगाया गया हो।

ग्रीन कंसीलर कैसे लगाएं-
मेक-अप खरीदते वक्त ये भी सुनिश्चित करें कि प्रोडक्ट आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो, आप सही ढंग से उसे चेहरे पर मिक्स करते हो, जिससे आपका मेकअप सहज दिखे। लेकिन एक ऐसे प्रोडक्ट को आप जरूर खरीदे जो आपके फेस पर हो रही दिक्कतों को अच्छे से छुपा सके और आपका चेहरा फ्लॉलेस नजर आए। ग्रीन कंसीलर को अपने स्किनकेयर रूटीन पूरा करने के बाद लगाएं, फाउंडेशन इसके बाद लगाएं। उन एरिया में हरे रंग का कंसीलर हल्के से टैप करें जिन्हें आप छुपाना चाहते हैं। फिर उसके ऊपर एक नियमित कंसीलर लगाएं। ये काफी आसान है। इतना करने के बाद आप अपना मेकअप का प्रोसेस स्टार्ट कर सकती है।
ग्रीन कंसीलर आपको मार्केट में पैलेट से लेकर स्टिक और लिक्विड फिगर तक में मिल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
