Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
करवा चौथ पर परफेक्ट सन किस्ड मेकअप लुक के लिए इस तरह लगाएं ब्रॉन्जर
खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं मेकअप करती हैं। खूबसूरत मेकअप लुक के लिए महिलाएं कोंटूर और ब्रॉन्जर्स का इस्तेमाल करती है। ब्रॉन्जर्स चेहरे को डिफाइन करने के साथ साथ चेहरे पर चमक भी देता है। महिलाएं अक्सर खूबसूरत लुक के लिए चीकबोन्स पर परफेक्ट ब्रॉन्जर लगाने की कोशिश करती है। कई बार गलत तरीके से ब्रॉन्जर लगाने से मेकअप लुक खराब हो जाता है। फेस्टिव सीजन में महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बहुत सी महिलाओं को ब्रॉन्जर लगाना नहीं आता है जिसकी वजह से उनका मेकअप खराब हो जाता है। चलिए जानते हैं ब्रॉन्जर लगाने का तरीका।

कैसे लगाएं ब्रॉन्जर
स्टेप 01- चेहरे पर मेकअप बेस बनाने के बाद ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करें। ब्रॉन्जर लगाने से फीचर उभरकर आते है।
स्टेप 02- ब्रॉन्जर को अपने चीकबोन्स, टेंपल्स, फोरहेड और जॉलाइन पर लगाएं। ब्रॉन्जर चेहरे पर उस जगह लगाएं जहां सूर्य की रोशनी पड़ती है इससे आपको सन किस्ड लुक मिलेगा।
स्टेप 03- ब्रॉन्जर लगाने के बाद इसे अच्छे से ब्लेंड करें। ब्रॉन्जर ब्लेंड करने से फिनिश लुक मिलेगा।
स्टेप 04- चेहरे पर ज्यादा मात्रा में ब्रॉन्जर ना लगाएं। ज्यादा मात्रा में ब्रॉन्जर लगाने से आपका लुक खराब हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
अच्छे ब्रश का इस्तेमाल करें- ब्रॉन्जर लगाने के लिए एक अच्छे ब्रश की जरुरत होती है। ब्रॉन्जर लगाने के लिए बड़ा और पतला ब्रश का यूज करें। पतले और बड़े ब्रश का इस्तेमाल करने से ब्रॉन्जर अच्छे से ब्लेंड होगा।
समान मात्रा में लगाएं ब्रॉन्जर- खूबसूरत मेकअप लुक के लिए चेहरे पर समान मात्रा में ब्रॉन्जर लगाएं। ब्रॉन्जर लगाने के बाद एक्सट्रा ब्रॉन्जर ब्रश से झाड़ा लें।
ब्रॉन्जर की जगह कोंटुर ना लगाएं- ब्रॉन्जर चेहरे के फीचर को उभारने में मदद करता है। ब्रॉन्जर लगाने से सन किस्ड ग्लो मिलता है। ब्रॉन्जर में शिमरी होता है इसलिए यह कंटूर से अलग है। ब्रॉन्जर लगाने से चेहरे पर शाइन आती है इसलिए ब्रॉन्जर की जगह पर कोंटूर ना लगाएं।

स्किन टोन के अनुसार लगाएं ब्रॉन्जर
फेयर स्किन टोन- फेयर स्किन की महिलाएं किसी भी कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेयर स्किन की महिलाओं को पिंक कलर का ब्रॉन्जर लगाना चाहिए। पिंक कलर के अलावा आप ऑरेंज कलर का भी ब्रॉन्जर लगा सकते हैं।
मीडियम स्किन टोन- मीडियम स्किन टोन की महिलाएं भी हर तरह के शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। मीडियम स्किन टोन पर पिंक और पीच कलर का ब्रॉन्जर काफी अच्छा लगेगा। पिंक और पीच कलर का ब्रॉन्जर मीडियम स्किन टोन को नेचुरल लुक देगा।
डार्क स्किन टोन- डार्क स्किन टोन के लिए ब्राउन और ऑरेंज शेड काफी अच्छा रहेगा। ब्राउन और ऑरेंज शेड आपको रेडिएंट और ग्लोइंग लुक देगा।



Click it and Unblock the Notifications
