Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
फ्लोलेस मेकअप के लिए उंगलियों से नहीं मेकअप ब्रश से लगाएं प्राइमर
महिलाएं मेकअप करने के लिए सबसे ज्यादा प्राइमर का इस्तेमाल करती हैं। प्राइमर का इस्तेमाल मेकअप का बेस बनाने के लिए किया जाता है। मेकअप प्रोडक्ट में प्राइमर बहुत जरुरी होता है।

प्राइमर लगाने से चेहरे पर परफेक्ट लुक मिलता है। महिलाएं मेकअप बेस लगाने के लिए ज्यादातर अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते है क्या है प्राइमर लगाने का सही तरीका।

उंगलियां
महिलाएं ज्यादातर मेकअप लगाते समय हाथों का इस्तेमाल करती हैं। उंगलियों से प्राइमर लगाना बहुत ही आसान होता है हाथों से प्राइमर लगाने से चेहरे पर प्राइमर बहुत अच्छे से सेट हो जाता है। लेकिन हाथों से मेकअप लगाने से पहले हाथ को अच्छी तरह से साफ कर लें क्योंकि इससे चेहरे पर जर्म्स का खतरा बना रहता है।

मेकअप ब्रश
जिन महिलाओं को साफ सफाई पसंद है वह अपने चेहरे पर प्राइमर हाथों से लगाना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में वह महिलाएं मेकअप करने के लिए मेकअप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। किसी इवेंट या शादी में आपको ग्लैमरस लुक चाहिए तो आप मेकअप ब्रश की मदद से करें। मेकअप ब्रश से प्राइमर लगाने से मेकअप पूरी तरह से सेट हो जाता है। साथ ही घंटो तक मेकअप टिका रह सकता है।

मेकअप स्पॉन्ज
प्राइमर लगाने का सबसे आसान तरीका स्पॉन्ज है। ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि मेकअप में अच्छा परिणाम के लिए स्पॉन्ज का इस्तेमाल करना चाहिए। प्राइमर को सीधे चेहरे पर लगाने के बजाए स्पॉन्ज पर रखकर लगाएं। स्पॉन्ज से प्राइमर लगाने से रिंकल्स और पोर्स छिप जाते है।

प्राइमर क्या होता है
प्राइमर मेकअप करने से पहले चेहरे पर लगया जाता है। प्राइमर मेकअप का बेस होता हैं। मेकअप करने से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाया जाता है। ताकि मेकअप अच्छे से सेट हो सकें। प्राइमर का इस्तेमाल स्किन टाइप के अनुसार करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
