Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पुरुष ऐसे चुनें सही फार्मल फुटवेयर
जूते ड्रेसिंग का अहम हिस्सा होते हैं। इसके बिना आपका स्टाइल स्टेटमेंट अधूरा ही माना जाएगा। हालांकि जूते का पहला काम आपके पैरों को गंदगी और चोट वगैरह से सुरक्षित रखना है, लेकिन यह स्टाइल स्टेटमेंट और आपके पूरे पहनावे को संपूर्णता प्रदान करता है। अगर आपका फुटवेयर सुंदर है तो यह आपकी स्टाइल में चार चांद लगा देगा। हर स्टाइल का जूता अपने आप में खास होता है और यह खास किस्म के ड्रेसिंग और अवसर के लिए ही उपयुक्त होता है।
CLICK: गंदे जूते कैसे करें साफ
एक आम आदमी हर जूते को एक ही नजरिए से देखता है, जो पहनने में आरामदेह होता है। हालांकि फीते वाले काले जूते और ब्राउन रंग के स्लिप-इन जूते में बहुत बड़ा फर्क होता है। कई बार आपको रविवार के दिन भी क्लाइंट से डील करना होता होगा, या फिर कोई हाफ-फार्मल-हाफ-कैजुअल वाले इवेंट अटैंड करने पड़ते होंगे। ऐसे में आप दुविधा में पड़ जाते होंगे कि आप फार्मल पहनें या लोफर, या फिर कैजुअल। आपके पास एक ऐसा वार्डरोब तो होना ही चाहिए जो हर अवसर के लिए आपकी जरूरतों को पूरा करे, न कि आखिरी समय में आप कशमकश में पड़ें। आइए हम आपको अवसर के हिसाब से फार्मल जूते चुनने के कुछ जरूरी टिप्स देते हैं।

1. बिजनेस जूते: सूट के साथ जूता पहनने का पहला नियम यह है कि जूता लेदर का हो। ऊपरी हिस्सा भी और सोल भी। ऐसे जूते से बचें जिसका ऊपरी हिस्सा लेदर का हो और सोल भद्दे रबर का। बाकी लेदर के जूते की तुलना में यह उतना फार्मल नहीं होता है। फीते वाले जूते को पुरुषों के लिए सबसे ज्यादा फार्मल माना जाता है।
2. फार्मल लेदर शूज: जब भी टुक्सेडो के लिए उपयुक्त जूते की बात आती है तो विकल्प काफी कम पड़ जाते हैं। सूट के साथ पहनने वाले जूतों के उलट आप नहीं चाहेंगे कि आपके जूते में अतिरिक्त सिलाई हो। फार्मल जूते फीते को छोड़कर पूरी तरह से प्लेन होने चाहिए। साथ ही फार्मल जूते चमकदार भी होने चाहिए, पर अगर आप पैटंट लेदर में असहज महसूस करते हैं तो आपको चमकरहित काले लेदर का जूता पहनना चाहिए।
CLICK HERE: जूते के काटने पर जब घाव पड़ जाए तो करें ये उपचार
3. बिजनेस कैजुअल शूज: बात जब बिजनेस कैजुअल शूज की होती है तो मामला काफी पेचीदा हो जाता है। ऑफिस पिकनिक, फार्मल संडे ब्रंच वगैरह ऐसे कई मौके होते हैं जहां आपको जींस और ब्रेजर के साथ सेमी फार्मल होना पड़ता है। पर अगर आप कैजुअल पैंट, डेनिम या शॉर्ट्स पहन लेंगे तो फिर आपका ड्रेस शूज काम नहीं करेगा। अगर आप कैजुअल ड्रेस में प्रोफेशनल दिखना चाहते हैं तो आप पुरुषों के लिए लेदर से बने बोट शूज या लोफर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. सफर के दौरान लोफर को बनाएं फार्मल जूता: सफर करने वाले बिजनेसमैन के लिए लोफर का जूता सबसे अच्छा होता है। आप इसे जरूरत पडऩे पर आसानी से खोल और पहन सकते हैं। साथ ही यह बेहद आरामदेह भी होता है। यह जितना साधारण और चमकदार होगा, उतना ही ज्यादा फार्मल लुक देगा। साथ ही डार्क रंग सबसे ज्यादा फार्मल होता है। यह लोफर जींस और पैंट के साथ भी सटीक नजर आता है। वहीं अगर आपने बिना नेक-टाई के सूट पहना है तो लोफर आप पर खूब जचेगा।



Click it and Unblock the Notifications
