Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ट्रेंड बनता जा रहा है अभिनंदन वर्तमान की मूंछों का ताव, युवा कर रहे है फॉलो

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पाकिस्तान के चुंगल से वापसी के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है। अभिनंदन की बहादुरी की जहां पूरे देशभर में चर्चा हैं। वहीं उनकी मूंछों का स्टाइल भी युवाओं को कायल कर रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों ने उनके फॉलोअर्स की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें वे अभिनंदन की मूच्छों की स्टाइल को फॉलो करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गनस्लिंगर स्टाइल को कर रहे फॉलो
'हैंडलबार' या 'गनस्लिंगर' स्टाइल की उनकी मूंछों ने तनाव और दबाव के समय भी उनके चेहरे के रौब को बढ़ाने का काम किया। युवाओं में उनकी जैसी मूंछें रखने का ट्रेंड शुरू हो गया है। जिन युवाओं ने अभिनंदन स्टाइल मूंछें बनवा ली हैं वे सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर रहे हैं।
एक मार्च को हुई वतन वापसी
गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने एयरस्ट्राइक के जरिए दिया था, जिसमें जाबांज एयरफोर्स पायलटों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश-ए-मुहम्मद के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद पाक ने भारत की सीमा में आकर हमला किया और जवाबी हमले में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन पाक की गिरफ्त में आ गए। Most Read : पकिस्तान में एयर स्ट्राइक के वक्त पैदा हुआ बच्चा, नाम रखा- मिराज सिंह
हालांकि, पाकिस्तान ने 1 मार्च को अभिनंदन को वापस भारत लौटा दिया। पाकिस्तान में जिस सूझबूझ के साथ अभिनंदन ने अपने साहस का परिचय दिया। पूरा देश उसकी सराहना कर रहा हैं।



Click it and Unblock the Notifications
