Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के वक्त पैदा हुआ बच्चा, नाम रखा- मिराज सिंह
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक से पूरे देश में खुशी का माहौल है। देश में चारों तरफ सभी ने अपने-अपने तरह से इस खुशी को जाहिर किया है। ऐसे में राजस्थान के एक सैनिक परिवार में जन्में बच्चे का नाम 'मिराज' सिंह राठौड़ रख कर भारतीय वायुसेना को सलामी दी है।

दरअसल नागौर जिले के डाबड़ा गांव के रहने वाली महावीर सिंह की पत्नी सोनम ने 26 फरवरी की अलसुबह 3 बजकर 50 मिनट पर बेटे को जन्म दिया। जब भारतीय वायुसेना का फाइटर प्लेन 'मिराज' पड़ौसी मुल्क की सरजमीं में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मनों के आतंकी कैंपों को नेस्तानबूद कर रही थी। बेटे के जन्म के बाद ही परिवार वालों को एयरस्ट्राइक की भी खुशखबरी सुनने को मिली जिसके बाद परिवार ने भारतीय वायुसेना के पराक्रम को अंजाम तक पहुंचाने वाले फाइटर विमान मिराज पर बालक का नामकरण 'मिराज' सिंह राठौड़ किया है।

परिवार के सदस्य है सेना में
पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई से अभिभूत होकर परिवार ने बच्चे का नाम मिराज सिंह राठौड़ रखा। मिराज के परिवार के अधिकतर सदस्य सेना में हैं। बड़े ताऊ भूपेंद्र सिंह एयरफोर्स में हैं और नैनीताल एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात हैं। जबकि मिराज के एक और ताऊ एसएस राठौड़ भी भारतीय सेना के रिटायर्ड जवान हैं।

मिराज ने पाकिस्तान में ढाया कहर
गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जमकर बमबारी की। इस एयरस्ट्राइक में 300 आतंकियों के मौत की खबर सामने आई है। इस पूरे हमले में वायु सेना के 12 मिराज (2000) विमानों ने पाकिस्तान की जमीं पर कहर बरपाया और लेजर गाइडेड बम गिराए थे।



Click it and Unblock the Notifications
