Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
केवल 1 दिन में गायब करें पिंपल
जब आप देखती हैं कि आपके चेहरे पर एक छोटा सा पिंपल हो गया है तो आपका सारा मूड खराब हो जाता है। चेहरे के पिंपल को जाने में कोई 4-5 दिन लगते हैं, और जब यह जाते हैं तो चहरे पर एक निशान छोड़ जाते हैं। क्या आपने कभी पिंपल को एक दिन में हटाने की सोची है? आप सोंच रही होंगी कि यह कैसे मुमकिन है। लेकिन ऐसा आइस क्यूब के इस्तमाल से मुमकिन है। चलिये जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे यह संभव हो सकता है।
स्टेप 1: पहले अपने चेहरे गरम पानी और फेस वॉश से धो लें। पिंपल वाले चेहरे पर कभी भी स्क्रब का प्रयोग ना करें वरना पिंपल का पस पूरे चेहरे पर फैल जाएगा। जिससे और भी अधिक पिंपल होने की संभावना हो सकती है।

स्टेप 2: अब मुल्तानी मिट्टी को चंदन पाउडर और नींबू के रस के साथ मिलाएं। इस फेस पैक को 5 मिनट तक के लिये चेहरे पर लगाएं। यह फेस पैक ऑयली स्किन वालों के लिये बहुत ही अच्छा है।
स्टेप 3: पांच मिनट के बाद फ्रिज में से आइस क्यूब निकालें और अपने पिंपल पर मसाज करना शुरु कर दें। इसको लगातार रगडती रहें भले ही आपकी त्वचा सुन्न पड़ जाए। इसी तरह से दो आइस क्यूब्स अपने चेहरे पर घिस डालिये। इसकी ठंडक पिंपल की लालिमा और सूजन को दबा देगी और आपका पिंपल एक ही दिन में गायब हो जाएगा।
स्टेप 4: अपने चेहरे से पानी को पोंछने के लिये एक साफ कपड़े का प्रयोग करें। आइस क्यूब रगड़ते वक्त अगर कोई पस पिंपल से निकल भी आए तो उसे तुरंत का तुरंत ही पोछ डालें।
अब शीशे में देखिये कि क्या आपको पिंपल का साइज हल्का हो गया है या नहीं। चेहरे पर दुबारा पिंपल ना आए इसके लिये खूब सारा पानी पीजिये और हाइड्रेट रहिये। कई लोगो को यह पता नहीं होता है कि पिंपल आने का कारण डिहाइड्रेशन भी होता है। जिन लोगो को कैफीन या कॉफी ज्यादा पीने का शौक है, उनको इस आदत पर थोड़ा कंट्रोल लगाना चाहिये। क्योंकिन इससे डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा होती है और पिंपल आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
